Get App

Taking Stock: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, आगे कैसी रहेगी इसकी चाल

निफ्टी फार्मा इंडेक्स में आज 3.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं ऑटो इंडेक्स करीब 1 फीसदी भागा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2021 पर 10:13 AM
Taking Stock: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, आगे कैसी रहेगी इसकी चाल

30 जुलाई यानी आज अगस्त F&O सीरीज के पहले दिन बाजार उतार-चढ़ाव के बीच हल्के लाल निशान में बंद हुआ है। ऑटो और  फार्मा शेयरों में हुई खरीद से बाजार को सहारा मिला। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 66.23 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 52,586.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.50 अंक यानी 0.10 फीसदी गिरकर 15,763 के स्तर पर बंद हुआ।

इस पूरे हफ्ते के कारोबार पर नजर डालें तो इस हफ्ते सेसेंक्स 0.7 फीसदी वहीं निफ्टी 0.58 फीसदी गिरा है जबकि इस जुलाई में सेसेंक्स और निफ्टी में 0.19 फीसदी और 0.26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

दिनदयाल इन्वेस्टमेंट के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि इंडेक्स हायर लेवल पर आकर बार-बार नर्वस हो जा रहा है। आज भी हमें यहीं देखने को मिला। जब भी निफ्टी 15900 के करीब पहुंचता है इस पर बिकवाली का दबाव आ जाता है और यह  यूटर्न ले लेता है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म और मीडियम टर्म सपोर्ट 15,600 और 15,400 पर नजर आ रहा है। जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर इन स्तरों पर टिका हुआ है तब तक मार्केट में अपसाइड ट्रेन्ड कायम रहेगा।

निफ्टी फार्मा इंडेक्स में आज  3.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं ऑटो इंडेक्स करीब 1 फीसदी भागा। हालांकि मेटल और फाइनेशिंयल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई के मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।

Sun Pharma, Tech Mahindra, Cipla, Shree Cements और Adani Ports आज निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Hindalco, Bajaj Finance, SBI Life Insurance, Bajaj Finserv और SBI टॉप लूजर रहे।

बीएसई पर फार्मा इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। वहीं ऑटो इंडेक्स करीब 1 फीसदी भागे जबकि मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

स्टॉक पर नजर डालें तो आज के कारोबार में  Sun Pharma, Dr Lal PathLabs और Marico के वॉल्यूम में 200 फीसदी  से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें