Tamilnad Mercantile Bank की फीकी रही लिस्टिंग, 3% डिस्काउंट के साथ 495 रुपए पर लिस्ट हुआ शेयर

Tamilnad Mercantile Bank Listing: कंपनी के इश्यू को निवेशकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी, यह इश्यू सिर्फ 2.86 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया था

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 10:50 AM
Story continues below Advertisement
Tamilnad Mercantile Bank ने 831.6 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tamilnad Mercantile Bank Listing: निजी सेक्टर में देश के सबसे पुराने बैंकों में शुमार तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयरों की लिस्टिंग फीकी हुई है। इसके शेयर 525 रुपये के भाव पर जारी हुए थे जबकि बीएसई पर इसकी कारोबारी शुरुआत 510 रुपये से हुई है यानी आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर 15 रुपये का नुकसान हुआ है। Tamilnad Mercantile Bank के शेयर NSE पर 495 रुपए पर लिस्ट हुए है।

    Tamilnad Mercantile Bank ने 831.6 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू था। इस फंड का इस्तेमाल भविष्य की कामकाजी पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए टीयर-1 कैपिटल बेस बढ़ाने में किया जाएगा।

    Tamilnad Mercantile Bank का इश्यू 5 सितंबर को खुला और 7 सितंबर को बंद हुआ था। बैंक का इश्यू सिर्फ 2.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 6.48 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 2.94 गुना और क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का पोर्शन 1.62 गुना भरा था।


    पहले से थी कमजोर लिस्टिंग की उम्मीद

    Hem Securities के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आस्था जैन और Swastika Investmart के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आयुष अग्रवाल ने भी Tamilnad Mercantile Bank की फ्लैट लिस्टिंग की उम्मीद जताई थी। एक्सपर्ट्स का कहना था कि ग्रे मार्केट में प्रीमियम कम होने से भी लिस्टिंग परफॉर्मेंस कमजोर रह सकती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।