Tanla Platforms Q2 Results: क्लाउड कम्युनिकेशन कंपनी Tanla Platforms ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 17.1% बढ़कर ₹146.4 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा ₹125 करोड़ था।

Tanla Platforms Q2 Results: क्लाउड कम्युनिकेशन कंपनी Tanla Platforms ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 17.1% बढ़कर ₹146.4 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा ₹125 करोड़ था।
कंपनी की कमाई में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 25.3% बढ़कर ₹1,352 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹1,079 करोड़ था। EBITDA भी 20.8% बढ़कर ₹214 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹178 करोड़ था। हालांकि, EBITDA मार्जिन में थोड़ी गिरावट आई। यह 16.5% से घटकर 15.9% रह गया।
₹6 प्रति शेयर डिविडेंड
तानला प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹6 प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है। इस हिसाब से डिविडेंड 600% बैठता है। इसके लिए 2 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।
पहली तिमाही के मुकाबले कैसा रहा प्रदर्शन?
जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 20.1% बढ़कर ₹142.2 करोड़ रहा था। उस दौरान रेवेन्यू 17.8% बढ़कर ₹1,226.4 करोड़ हो गया था। EBITDA भी 22.7% बढ़कर ₹201.1 करोड़ पर पहुंच गया था।
इस तरह जून तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में भी कंपनी की कमाई और मुनाफा बढ़ा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 16.4% से घटकर 15.9% रह गया।
नतीजों से पहले शेयर में तेजी
नतीजे आने से पहले Tanla Platforms का शेयर BSE पर 1.62% की तेजी के साथ ₹577.30 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 17% चढ़ा है।
Tanla Platforms क्लाउड कम्युनिकेशन से जुड़ी कंपनी है। यह कारोबारियों को SMS, OTP, वॉयस और डिजिटल मैसेजिंग जैसी सेवाएं देती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।