Get App

Tanla Platforms का शेयर बना रॉकेट, अच्छे Q3 नतीजों के बाद बंपर खरीद से 13% तक चढ़ा

Tanla Platforms Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 12 प्रतिशत ज्यादा रहा। EBITDA 16.9 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 46.17 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 4:32 PM
Tanla Platforms का शेयर बना रॉकेट, अच्छे Q3 नतीजों के बाद बंपर खरीद से 13% तक चढ़ा
दिसंबर 2025 तिमाही में परफॉरमेंस अच्छी रहने से Tanla Platforms के शेयर में जमकर खरीद हो रही है।

तानला प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 23 जनवरी का दिन काफी शानदार रहा। शेयर में शुरुआती कारोबार में ही 13 प्रतिशत तक का उछाल दिखा। BSE पर शेयर 508.95 रुपये के हाई तक चला गया। बाद में 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 481.60 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी की ​अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में परफॉरमेंस अच्छी रहने से शेयर में जमकर खरीद हो रही है। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 11 प्रतिशत बढ़कर 131.37 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 118.51 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1121.03 करोड़ रुपये रहा। यह दिसंबर 2024 तिमाही के रेवेन्यू 1000.43 करोड़ रुपये से 12 प्रतिशत ज्यादा है। दिसंबर 2025 तिमाही में खर्च 964.19 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 863.05 करोड़ रुपये के थे। EBITDA 16.9 प्रतिशत बढ़कर 190.5 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 163 करोड़ रुपये था।

EBITDA माजिन 17 प्रतिशत रहा, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 16.3 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 854.02 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 314.40 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

3 महीनों में Tanla Platforms का शेयर 22 प्रतिशत कमजोर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें