Tanla Platforms का शेयर इंट्रा डे में 14% तक उछला, एक डील ने कीमत को दिया बूस्ट

Tanla Platforms Stock Price: तानला प्लेटफॉर्म्स ने किस ग्लोबल टेक कंपनी के साथ साझेदारी की है, इसका खुलासा नहीं किया है। शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 976 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 14 प्रतिशत तक चढ़ा और 1086.05 रुपये के हाई तक गया। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 44.15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 4:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एग्रीमेंट, स्कैम्स पर लगाम कसने के लिए Tanla Platforms का वाइजली ATP सॉल्यूशन डिप्लॉय करने को लेकर है।

Tanla Platforms Share Price: मोबाइल ऑपरेटर कंपनी Tanla Platforms के शेयर में 15 जुलाई को 14 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला। हालांकि बाद में यह 5 प्रतिशत बढ़त के अंदर सिमट गया। कंपनी ने एक दिग्गज ग्लोबल टेक कंपनी के साथ एक कमर्शियल एग्रीमेंट की घोषणा की है। यह एग्रीमेंट, स्कैम्स पर लगाम कसने के लिए Tanla Platforms का वाइजली ATP सॉल्यूशन डिप्लॉय करने को लेकर है। Tanla Platforms ने किस ग्लोबल टेक कंपनी के साथ साझेदारी की है, इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह कंपनी वॉट्सऐप है।

Tanla Platforms का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 976 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 14 प्रतिशत तक चढ़ा और 1086.05 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 997.75 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 13400 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 10 प्रतिशत नीचे आई है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,317.70 रुपये और निचला स्तर 782 रुपये है। शेयर के​ लिए अपर प्राइस बैंड 1,143.10 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 762.10 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

पार्टनरशिप में कैसे काम करेगा वाइजली ATP सॉल्यूशन


Tanla Platforms के वाइजली ATP सॉल्यूशन की मदद से फ्रॉड फोन नंबर्स की पहचान कर ग्लोबल टेक कंपनी के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर स्कैम्स को रोकने में मदद मिलेगी। वाइजली ATP एक AI-ड्रिवन एंटी फिशिंग सॉल्यूशन है। यह 10 डिजिट वाले नंबर और मैलिशियस URLs को मॉनिटर करता है। पार्टनरशिप के तहत यह सॉल्यूशन संभावित फ्रॉड को लेकर कंपनी को रियल टाइम सिग्नल भेजेगा।

Tanla Platforms की वित्तीय स्थिति

​बीएसई के डेटा के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2024 में Tanla Platforms का रेवेन्यू 263.59 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 80.92 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 1,012.12 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 152.59 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 44.15 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 55.85 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Q1 Results This Week: इस सप्ताह RIL, Jio Financial, HDFC Bank, Infosys समेत इन कंपनियों के अप्रैल-जून तिमाही नतीजे आएंगे सामने

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।