Get App

IT Stocks: अपने ही शेयर वापस खरीद सकती है यह आईटी कंपनी, 5 साल में तीसरी बार, 13% उछला भाव

Tanla Platforms Shares: आईटी सेक्टर की कंपनी टानला प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में आज 12 जून को तूफानी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों का भाव शुरुआती कारोबार में 13% तक उछल गया। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी का बोर्ड अगले हफ्ते शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक करने वाला है। यह बैठक सोमवार, 16 जून को आयोजित की जाएगी

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 11:01 AM
IT Stocks: अपने ही शेयर वापस खरीद सकती है यह आईटी कंपनी, 5 साल में तीसरी बार, 13% उछला भाव
Tanla Platforms Shares: टानला प्लेटफॉर्म्स के शेयर इसके पिछले बायबैक प्राइस से करीब 48 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं

Tanla Platforms Shares: आईटी सेक्टर की कंपनी टानला प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में आज 12 जून को तूफानी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों का भाव शुरुआती कारोबार में 13% तक उछल गया। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी का बोर्ड अगले हफ्ते शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक करने वाला है। यह बैठक सोमवार, 16 जून को आयोजित की जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी।

यह पिछले पांच सालों में तीसरी बार होगा जब टानला प्लेटफॉर्म्स अपने शेयरों को वापस खरीदने यानी बायबैक करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले कंपनी ने 2020 और 2022 में दो बार बायबैक किया था। 2020 में कंपनी ने 1,200 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 154 करोड़ रुपये का बायबैक किया था। वहीं 2022 में यह राशि बढ़ाकर 170 करोड़ रुपये कर दी गई थी, लेकिन बायबैक प्राइस वही 1,200 रुपये रहा था।

हालांकि, मौजूदा समय में टानला प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की कीमत 696.75 रुपये है, जो इसके पिछले बायबैक प्राइस से करीब 48 फीसदी कम है। बावजूद इसके, पिछले एक महीने में शेयर में लगभग 41% की मजबूती आई है। हालांकि इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 7.13% की गिरावट देखी गई है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि अगर बोर्ड की बैठक में बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो सेबी (SEBI) के दिशा-निर्देशों और कंपनी की आचार संहिता के तहत बायबैक से जुड़े सभी इनसाइडर्स के लिए ट्रेडिंग विंडो 18 जून 2025 तक बंद रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें