Tata Capital Q2 Results: टाटा ग्रुप की NBFC कंपनी Tata Capital ने सितंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 51.32% बढ़कर ₹1,660 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,097 करोड़ था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 20.7% बढ़कर ₹9,342 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹7,739 करोड़ था।
