बाजार सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी 25,946 के आसपास कारोबार कर रहा है। इस बीच मेटल शेयरों में लगातार चौथे दिन अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा है। NALCO 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही वेदांता, हिंडाल्को और NMDC भी 2-3% ऊपर कारोबार हो रहा है। वहीं सरकारी बैंक, FMCG और रियल्टी में थोड़ी कमजोरी देखने को मिल रही है। Power Grid Corp, Hindalco Industries, Tata Steel, Adani Enterprises, JSW Steel निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Wipro, HCL Technologies, Shriram Finance, Bajaj Auto और LTIMindtree निफ्टी का टॉप लूजर रहा। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने केमिकल और मेटल सेक्टर के स्टॉक्स पर दांव लगाया है।
अनुज सिंघल का कहना है कि केमिकल सेक्टर में अच्छी खरीदारी शुरु हुई है। TATA CHEMICAL का शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। 100 WMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी देखने को मिला। शेयर 50 WMA भी पार होने के कगार पर है। कल दोगुने से ज्यादा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। वायदा में पिछले 4 दिनों से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। अनुज सिंघल ने कहा कि इस स्टॉक को स्पॉटलाइट के तौर पर मार्च में भी चुना था । उसके बाद स्टॉक में 30 फीसदी तक का रिटर्न आया था।
अनुज सिंघल ने कहा कि मेटल सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। स्टॉक 5 महीने की रेंज से ब्रेकआउट की कोशिश कर रहा है। करीब 14 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। कुछ दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। वायदा में तीन दिनों से लॉन्ग सौदे बने।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।