Stock Market News: बीज, कीटनाशक, कवकनाशक और पौधों के लिए पोषक तत्वों को बनाने वाली दिग्गज कंपनी रैलिस इंडिया (Rallis India) टाटा केमिकल्स की सब्सिडियरी कंपनी है। अब टाटा मोटर्स ने इसके और शेयर खरीद लिए हैं। टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) की हिस्सेदारी अब रैलिस इंडिया में बढ़कर 55.05 फीसदी पर पहुंच गई है। पहले भी कंपनी की इसमें मेजॉरिटी हिस्सेदारी थी और जून 2023 तिमाही के आंकड़ों के हिसाब से इसकी रैलिस में 50.09 फीसदी हिस्सेदारी थी। इस खरीदारी का असर दोनों के शेयरों पर भी दिख रहा है। रैलिस के शेयर बीएसई पर 3.14 फीसदी की बढ़त के साथ 221.80 रुपये (Rallis India Share Price) और टाटा केमिकल्स 0.32 फीसदी की मजबूती के साथ 996.40 रुपये (Tata Chemicals Share Price) पर ट्रेड हो रहा है। वहीं बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) भी 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 66,944.28 पर है।
Tata Chemicals ने किस भाव पर खरीदे हैं शेयर
टाटा केमिकल्स ने रैलिस के शेयरों की खरीदारी 215.05 रुपये में की है। यह रैलिस के शेयरों का बीएसई पर सोमवार का क्लोजिंग प्राइस है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक टाटा केमिकल्स ने रैलिस के 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 97 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। यह खरीदारी आज मार्केट खुलने से पहले 08:45 बजे ब्लॉक डील के जरिए हुई है।
Rekha Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में भी है Rallis India
रैलिस के शेयर दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो (Rekha Jhunjhunwala Portfolio) में भी है। बीएसई पर मौजूद जून 2023 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से उनके पास इसके 1,50,71,091 इक्विटी शेयर हैं जो कंपनी की 7.8 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं। हालांकि मार्च तिमाही में उनकी कंपनी में 8.2 फीसदी हिस्सेदारी थी यानी उन्होंने 0.4 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर शेयर पिछली तिमाही में बेच डाले।