टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में 27 अक्टूबर को दिन में 6.7 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 999.60 रुपये के हाई तक गया। बाद में 999 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 98800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और छमाही नतीजे जारी किए थे, जो अनुमान से अच्छे रहे। लिहाजा शेयर खरीद बढ़ी। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शुद्ध ग्रुप कंसोलिडेटेड मुनाफा (पेरेंट के मालिकों के लिए) सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 469.30 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 404.46 करोड़ रुपये था।
