Get App

Tata Consumer Q2 Results: टाटा की कंपनी को ₹467 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Tata Consumer Q2 Results: टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने सितंबर तिमाही में बाजार के अनुमानों से बेहतर नतीजे दिए हैं। मुनाफे और रेवेन्यू में बढ़ोतरी के साथ डिविडेंड का भी ऐलान हुआ। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 8:57 PM
Tata Consumer Q2 Results: टाटा की कंपनी को ₹467 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
टाटा कंज्यूमर के शेयर सोमवार को 2.84% की बढ़त के साथ 936.50 रुपये पर बंद हुए।

Tata Consumer Q2 Results: टाटा ग्रुप की Tata Consumer Products ने सितंबर तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 17.6% बढ़कर ₹467 करोड़ हो गया। CNBC-TV18 के पोल में मुनाफे का अनुमान ₹456 करोड़ था।

कंपनी का रेवेन्यू भी 14% बढ़कर ₹5,661 करोड़ हो गया। बाजार का अनुमान ₹5,605 करोड़ का था। वहीं, EBITDA 16.5% बढ़कर ₹783 करोड़ पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी 13.5% से बढ़कर 13.84% हो गया। कंपनी ने प्रति शेयर ₹2.50 के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

Tata Consumer के किन कारोबारों ने दिखाया दम?

टाटा कंज्यूमर के भारतीय कारोबार में अच्छी मांग का नतीजों पर असर दिखा। इंडिया ब्रांडेड बिजनेस की वॉल्यूम ग्रोथ 11% रही। टाटा सॉल्ट का रेवेन्यू 15% बढ़ा। हालांकि, भारत में चाय की मांग कमजोर रहने के कारण इसकी बिक्री की मात्रा लगभग स्थिर रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें