Get App

TCS छोड़ रहे एमडी-सीईओ से Tata Group ने शुरू की बातचीत, ये है ग्रुप की योजना

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) के एमडी और सीईओ राजेश गोपीनाथन ने कुछ दिनों पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि टाटा ग्रुप (Tata Group) से उनका नाता इतनी जल्दी नहीं खत्म होने वाला है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने टाटा ग्रुप के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि टाटा सन्स (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 15 सितंबर के बाद उनसे बातचीत की है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 21, 2023 पर 2:21 PM
TCS छोड़ रहे एमडी-सीईओ से Tata Group ने शुरू की बातचीत, ये है ग्रुप की योजना
गोपीनाथन फरवरी 2017 में एन चंद्रशेखरन की जगह टीसीएस के सीईओ बने थे और चंद्रशेखरन टाटा सन्स के चेयरमैन बन गए। दोनों ने मिलकर करीब 25 साल साथ काम किया है।

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) के एमडी और सीईओ राजेश गोपीनाथन ने कुछ दिनों पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि टाटा ग्रुप (Tata Group) से उनका नाता इतनी जल्दी नहीं खत्म होने वाला है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने टाटा ग्रुप के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि टाटा सन्स (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 15 सितंबर के बाद एडवाइजरी के रोल के लिए उनसे बातचीत की है। हालांकि टाटा सन्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

15 सितंबर को समाप्त हो रहा नोटिस पीरियड

गोपीनाथन का नोटिस पीरियड 15 सितंबर को समाप्त हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक 15 सितंबर के बाद एडवायजरी के तौर पर गोपीनाथन को कंपनी से जुड़े रखने के लिए चंद्रशेखरन ने बातचीत शुरू कर दी है। हालांकि गोपीनाथन ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि टाटा ग्रुप में एडवायजरी की भूमिका के लिए फिलहाल उनकी कोई योजना नहीं है। हालांकि उन्होंने इससे पूरी तरह इनकार भी नहीं किया था।

'नाराज बॉस, धीमी होती ग्रोथ': TCS के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने आखिर क्यों अचानक दिया इस्तीफा?

2017 में बने थे TCS के सीईओ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें