Tata Group Stock: टाटा की इस कंपनी में 24% मुनाफे का गोल्डेन चांस, अक्टूबर में अब तक 4% की गिरावट के बाद दिख रहा दम

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) के शेयर इस महीने अक्टूबर में अब तक चार फीसदी से अधिक टूट चुके हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स ने इस पर दांव लगाया है

अपडेटेड Oct 26, 2022 पर 7:26 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म ने टाटा कंज्यूमर में निवेश के लिए 950 रुपये का टारगेट फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से 24 फीसदी अपसाइड है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) के शेयर इस महीने अक्टूबर में अब तक चार फीसदी से अधिक टूट चुके हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स ने इस पर दांव लगाया है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक अभी इसमें निवेश कर 24 मुनाफा हासिल कर सकते हैं।

    ब्रोकरेज फर्म ने इसमें निवेश के लिए 950 रुपये का टारगेट फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से 24 फीसदी अपसाइड है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 25 अक्टूबर को बीएसई पर 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 767.05 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। इसका मार्केट कैप 70,687.62 करोड़ रुपये है।

    कंपनियों के लिए बढ़ी ITR फाइल करने की डेडलाइन, अब इस तारीख तक कर सकेंगे रिटर्न दाखिल


    Tata Consumer Products को Buy रेटिंग

    चाय, कॉफी और अन्य बेवरेज के मामले में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स भारत समेत अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और अन्य देशों की दिग्गज एफएमसीजी कंपनियों में शुमार है। भारत में यह नमक, दालें, मसाले और अन्य फूड प्रोडक्ट्स भी बेचती है। इसके अलावा इसकी सब्सिडियरी नूरिशको बोतलबंद पानी और अन्य बेवरेज की बिक्री भी करती है।

    स्टारबक्स के साथ ज्वाइंट वेंचर में इसके 14 लाख आउटलेट्स हैं जो मार्च 2023 तक बढ़कर 15 लाख पर पहुंच सकती है। इसके अलावा टाटा कंज्यूमर के गांवों और अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में डिस्ट्रीब्यूटर्स चार गुना बढ़कर 8 हजार से ऊपर पहुंच गए हैं। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने इसमें निवेश के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है।

    महंगाई के चलते पैसों के मैनेजमेंट में हो रही दिक्कत, Barclays ने स्टॉफ बढ़ाने का किया फैसला, 1000 नए पद होंगे तैयार

    32% रिकवरी के बाद 24% तेजी के आसार

    टाटा कंज्यूमर के शेयर इस साल 7 मार्च 2022 को 650.75 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद शेयरों में खरीदारी का रूझान बढ़ा और 14 सितंबर 2022 तक यह 32 फीसदी मजबूत होकर 861.35 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है।

    हालांकि उसके बाद इसमें गिरावट का रूझान दिखा और अब तक यह 11 फीसदी टूट चुका है। ऐसे में एक्सपर्ट्स इसे निवेश का सुनहरा मौका देख रहे हैं और मौजूदा भाव पर निवेश कर 24 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।