वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी बार्कलेज (Barclays) ने आने वाले हफ्ते में एक हजार से अधिक कर्मियों को भर्ती करने का फैसला किया है। बार्कलेज वित्तीय दबावों से जूझ रहे लोगों को अपने पैसों को मैनेज करने में सहयोग के लिए स्टॉफ बढ़ा रहा है। यह जानकारी बार्कलेज के सीईओ सीएस वेंकटकृष्णन ने दी है।
वेंकटकृष्णन के मुताबिक अब तक क्रेडिट कार्ड और स्पेंडिंग डेटा से दबाव में बढ़ोतरी के संकेत नहीं दिख रहे हैं लेकिन सितंबर में कंज्यूमर कांफिडेंस में गिरावट के संकेत दिखे। इसके बाद अक्टूबर में यह ऐतिहासिक निचले स्तर के करीब पहुंच गया।
बैंक के पास अभी 8 हजार का स्टॉफ
बार्कलेज के सीईओ के मुताबिक अपने शेष कर्ज को कम करने के लिए ब्रिटेन के लोग अधिक पेमेंट्स कर रहे हैं। अब ऐसे में लोगों को अपने फाइनेंस मैनेज करने में सहायता देने के लिए बैंक एक हजार अतिरिक्त लोगों को हायर करेगा। बैंक के पास पहले से ही ब्रिटिश ग्राहकों से फाइनेंस पर चर्चा करने के लिए 8 हजार का स्टॉफ है। बैंक के सिर्फ एक फीसदी ग्राहक फाइनेंशियल असिस्टेंस के हैं जिसे वेंकटरमन बहुत कम मानते हैं।
बैंक इस कारण बढ़ा रहे हैं स्टॉफ
ब्रिटिश बैंक बार्कलेज से पहले एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी (HSBC Holdings Plc) और वर्जिन मनी यूके पीएलसी (Virgin Money UK Plc) भी ऐसा कदम उठा चुके हैं। ब्रिटेन में महंगाई दर चार दशकों के रिकॉर्ड स्तर पर है और मार्गेज कॉस्ट भी हाई लेवल पर है।
इसके अलावा एनर्जी बिल ने भी ब्रिटिशवासियों को परेशान कर रखा है। इसके चलते ब्रिटेन में लोगों को अपने पैसों को मैनेज करने में दिक्कत हो रही है जिसमें उन्हें सहायता देने के लिए बैंक स्टॉफ बढ़ा रहे हैं।