ShriRam Group Stocks: श्रीराम ग्रुप के इन दो शेयरों से बंपर कमाई का मौका, चेक करें टारगेट प्राइस

ShriRam Group Stocks: बाजार के जानकार श्रीराम ग्रुप की दो दिग्गज गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFCs) के शेयरों में निवेश का सुनहरा मौका देख रहे हैं

अपडेटेड Oct 26, 2022 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने अपनी रिपोर्ट में श्रीराम ग्रुप की Shriram City Union Finance और Shriram Transport Finance में निवेश के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ShriRam Group Stocks: बाजार के जानकार श्रीराम ग्रुप की दो दिग्गज गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFCs) के शेयरों में निवेश का सुनहरा मौका देख रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म एमकाय ग्लोबल (Emkay Global) ने अपनी रिपोर्ट में श्रीराम ग्रुप की Shriram City Union Finance और Shriram Transport Finance में निवेश के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है। इन दोनों कंपनियों में मौजूदा भाव पर निवेश कर 38 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं।

    श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस के शेयर 25 अक्टूबर को 2.36% के उछाल के साथ 1809.35 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। वहीं श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस के शेयर बीएसई पर 1.58% की तेजी के साथ 1217.75 रुपये पर बंद हुए थे। दोनों ही एनबीएफसी का विलय होने वाला है और श्रीराम ग्रुप के बोर्ड से इसके लिए पिछले साल 2021 में मंजूरी दी थी।

    Shriram Transport Finance


    ब्रोकरेज फर्म ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस में निवेश के लिए 1,610 रुपये का टारगेट फिक्स किया है जो मौजूदा भाव 1217.75 रुपये से 32 फीसदी अपसाइड है। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस श्रीराम ग्रुप की एक कंपनी है। इसकी कॉमर्शियल व्हीकल फाइनेंसिंग बिजनेस, कंज्यूमर फाइनेंस, लाइफ और जनरल इंश्योरेंस, स्टॉक ब्रोकिंग, चिट फंड्स जैसी वित्तीय सेवाएं ऑफर करती है।

    चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही कंपनी के लिए शानदार रही। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक जुलाई-सितंबर 2022 में कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 965.27 करोड़ रुपये से बढ़कर 1066.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 5144.81 करोड़ रुपये से बढ़कर 5347.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    Real Estate Stock: एक महीने में 5% उछले भाव, इस रीयल एस्टेट स्टॉक में आगे भी 22% तेजी के हैं आसार

    Shriram City Union Finance

    ब्रोकरेज फर्म ने श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस में निवेश के लिए 2500 रुपये का टारगेट फिक्स किया है। यह मौजूदा भाव 1809.35 रुपये से 38 फीसदी अपसाइड है। श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस श्रीराम ग्रुप की एनबीएफसी इकाई है जो खुदरा और माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को कर्ज मुहैया कराती है।

    श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस के लिए सितंबर 2022 तिमाही बेहतर रही। बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक जुलाई-सितंबर 2022 में कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 322.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 349.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समान अवधि में रेवेन्यू भी 1841.79 करोड़ रुपये से उछलकर 1963.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।