Tata Group Stocks: 6 महीने में 32% तक टूटे टाटा ग्रुप के ये 5 स्टॉक्स, जानिए क्या ये है खरीदारी का सही मौका

Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप के 5 बड़े शेयर 6 महीने में 32% तक टूट गए हैं। ग्लोबल तनाव और टैरिफ चिंता के बीच ब्रोकरेज अलग-अलग राय दे रहे हैं। सवाल यह है कि क्या यह गिरावट निवेश का मौका है या अभी भी जोखिम बना हुआ है।

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
PL कैपिटल ने टीसीएस पर ‘बाय’ रेटिंग के साथ 3,520 रुपये का टारगेट दिया है।

Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में पिछले छह महीनों के दौरान भारी गिरावट आई है। TCS, Tata Chemicals, Tata Elxsi, Tata Motors PV और Tata Technologies के शेयर 15% से लेकर 32% तक टूट चुके हैं। इस गिरावट की बड़ी वजह ट्रंप टैरिफ को लेकर चिंता और अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच तनाव माना जा रहा है।

किस शेयर में कितनी गिरावट

इस दौरान टाटा केमिकल्स का शेयर 32.25% गिरा है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 29% नीचे आया है। टाटा टेक्नोलॉजीज में 23% की गिरावट आई है। टाटा एलेक्सी 19% टूटा है। वहीं, TCS करीब 15% नीचे आया है।


अगर पूरे बाजार से तुलना करें तो गिरावट उतनी बड़ी नहीं दिखती। BSE Sensex इस दौरान 9.34% यानी 7,659 अंक गिरा है और Nifty 50 8.35% यानी 2,096 अंक नीचे आया है। यानी टाटा ग्रुप के कुछ शेयर बाजार से ज्यादा टूटे हैं।

टाटा ग्रुप के स्टॉक्स पर ब्रोकरेज का नजरिया

मार्च के अंत में मॉर्गन स्टैनली ने टाटा केमिकल्स पर अपना नजरिया कमजोर किया। ब्रोकरेज ने इसे ‘ओवरवेट’ से घटाकर ‘अंडरवेट’ कर दिया और टारगेट प्राइस 1,082 रुपये से घटाकर 566 रुपये कर दिया। इसकी वजह सोडा ऐश मार्केट में ज्यादा सप्लाई और बढ़ती एनर्जी लागत बताई गई है, जिससे मार्जिन पर दबाव है।

PL कैपिटल ने टीसीएस पर ‘बाय’ रेटिंग के साथ 3,520 रुपये का टारगेट दिया है। टाटा एलेक्सी के लिए 4,980 रुपये और टाटा टेक्नोलॉजीज के लिए 610 रुपये का टारगेट दिया गया है। वहीं चॉइस ब्रोकिंग ने TCS पर 3,350 रुपये का टारगेट दिया है। HDFC सिक्योरिटीज ने 3,000 रुपये के टारगेट के साथ ‘एड’ रेटिंग दी है।

टाटा मोटर्स में क्या दिख रहा है

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के लिए जियोजित ब्रोकरेज ने 341 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि नए प्रोडक्ट लॉन्च और प्राइसिंग फैसले मार्जिन सुधारने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर कंपनी का फोकस और लोकलाइजेशन से मिलने वाले फायदे भी पॉजिटिव हैं। हालांकि वेस्ट एशिया में चल रहा तनाव कंपनी की लागत पर असर डाल सकता है, जिससे जोखिम बना हुआ है।

Railway Stocks: इन दो रेलवे कंपनियों के पास कुल ₹37000 करोड़ की ऑर्डर बुक, क्या आपको लगाना चाहिए दांव?

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।