Tata Group Stocks: TCS ने अकेले डुबाए ₹4 लाख करोड़! जानिए टाटा ग्रुप को 2026 में किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका

Tata Group Stocks: 2026 टाटा ग्रुप के लिए अब तक काफी हद तक निराशजनक रहा है। TCS ने अकेले करीब 4 लाख करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू गंवाई। वहीं टाइटन, टाटा स्टील और टाटा पावर जैसे शेयरों ने मजबूती दिखाई। जानिए किन कंपनियों ने ग्रुप को सबसे बड़ा झटका दिया।

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 7:45 PM
साल 2026 की शुरुआत में टाटा ग्रुप का कुल मार्केट कैप करीब 27.7 लाख करोड़ रुपये था।

Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप के लिए पिछले 12 से 18 महीने काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। लेकिन 2026 अब तक ग्रुप की कई कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहा। सबसे बड़ा झटका TCS से आया है, जिसने अकेले जितनी मार्केट वैल्यू गंवाई है, वह पूरे टाटा ग्रुप की कुल वैल्यू में आई गिरावट से भी ज्यादा है।

टाटा ग्रुप की वैल्यू कितनी घटी?

साल 2026 की शुरुआत में टाटा ग्रुप का कुल मार्केट कैप करीब 27.7 लाख करोड़ रुपये था। अब यह घटकर 24 लाख करोड़ रुपये के आसपास रह गया है। यानी ग्रुप की कुल वैल्यू में करीब 3.6 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है।


वहीं TCS का मार्केट कैप साल की शुरुआत में 11.6 लाख करोड़ रुपये था। अब यह 8 लाख करोड़ रुपये से भी नीचे आ चुका है। यानी कंपनी ने अकेले करीब 4 लाख करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू गंवा दी है। हालांकि इतनी बड़ी गिरावट के बाद भी TCS अभी टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है।

chart re ss as 1

टॉप कंपनियों की रैंकिंग में बदलाव

इस साल ट्रेंट के शेयरों में आई कमजोरी का असर उसकी रैंकिंग पर भी पड़ा है। कंपनी अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ टाइटन और टाटा स्टील ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से ये दोनों कंपनियां क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

हाल के महीनों में शेयर में आई रिकवरी के बाद टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल बिजनेस भी टॉप-5 कंपनियों में जगह बनाने में सफल रहा है।

chart re ss as 2

किन कंपनियों ने सबसे ज्यादा निराश किया?

TCS के अलावा भी टाटा ग्रुप की कई कंपनियों का प्रदर्शन कमजोर रहा है। टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार की मार्केट वैल्यू में करीब 20,000 करोड़ रुपये की कमी आई है। ट्रेंट ने 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू गंवाई है।

इसके अलावा टाटा कंज्यूमर के मार्केट कैप में करीब 8,000 करोड़ रुपये और टाटा एलक्सी में करीब 6,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

chart re ss as 3

इस साल कौन से टाटा शेयर चमके?

कमजोरी के बीच कुछ कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन भी किया है। टाटा स्टील इस साल ग्रुप की सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में शामिल रही है। कंपनी की मार्केट वैल्यू में करीब 30,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। टाइटन ने भी करीब 14,000 करोड़ रुपये की वैल्यू जोड़ी है। वहीं टाटा पावर की मार्केट वैल्यू करीब 9,000 करोड़ रुपये बढ़ी है।

टाटा टेक्नोलॉजीज भी इस साल सरप्राइज पैकेज बनकर उभरी है। साल की शुरुआत में इसका मार्केट कैप करीब 26,000 करोड़ रुपये था। शेयर एक समय अपने IPO प्राइस के करीब पहुंच गया था, लेकिन निचले स्तरों से खरीदारी लौटने के बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू में करीब 5,500 करोड़ रुपये का इजाफा हो चुका है।

TCS पर इतना दबाव क्यों?

2026 सिर्फ TCS के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे IT सेक्टर के लिए मुश्किल साल रहा है। फिलहाल TCS का शेयर जून 2020 के बाद के सबसे निचले स्तरों के आसपास कारोबार कर रहा है। इस साल के पहले छह महीनों में से पांच महीनों में शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है।

अगर इतिहास देखें, तो कैलेंडर ईयर में TCS के शेयर में 30% से ज्यादा की गिरावट आखिरी बार 2008 में आई थी। उस साल शेयर करीब 55% टूट गया था। यानी TCS पर दबाव सिर्फ कंपनी की वजह से नहीं है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, IT सेक्टर में सुस्ती और कारोबार को लेकर चिंताओं का असर भी शेयर पर साफ दिखाई दे रहा है।

Data Center Stocks: AI और क्लाउड बूम से कमाना है पैसा? इन 5 शेयरों पर रखें नजर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।