क्या टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की चमक फीकी पड़ रही है? 2025 में टाटा समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों के प्रदर्शन को देखने से ऐसा लगता है। 2023 और 2024 में शानदार रिटर्न देने वाले इन शेयरों में इस साल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी घटती दिख रही है। 2025 में अब तक टाटा समूह की कंपनियों का टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन 15 फीसदी से ज्यादा घट चुका है। 2024 के अंत में यह 31.10 लाख करोड़ रुपये था, जो घटकर 26.56 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।
