Tata Group : अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो टाइटन (Titan) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को टाइटन के शेयरों में 0.83 फीसदी की मामूली तेजी आई है और यह स्टॉक 3199 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2.84 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 3,211.10 रुपये और 52-वीक लो 2,268.90 रुपये है।
क्या है ब्रोकरेज फर्म की राय
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल को स्टॉक में तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने 07 सितंबर 2023 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 3570 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को स्टॉक में करीब 12 फीसदी के उछाल की उम्मीद है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "FY23 में Titan ने सप्लाई चेन, डिजिटल डेटा, ओमनी-चैनल कैपिबिलिटी, रिटेल नेटवर्क और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में निवेश के कारण सभी बिजनेस सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है।"
कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में पिछले एक महीने में 7 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 35 फीसदी चढ़ा है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 25 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले एक साल में इसने 23 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं, पिछले तीन सालों में स्टॉक ने अपने निवेशकों को 174 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है।