Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स के शेयरों की कीमत 1,000 रुपये के स्तर को पार कर अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। कंपनी के शेयरों ने आज 5 मार्च को कारोबार के दौरान करीब 7% की तेजी के साथ 1,065.60 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई को छुआ। टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी कंपनी की ओर से अपने पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को दो अगल-अलग कंपनियों में बांटने के फैसले के बाद आया है। यह तेजी बताती है कि निवेशकों और ब्रोकरेज फर्मों को टाटा मोटर्स का यह फैसला पंसद आया है।
