डीलिंग रूम्स में इन दो स्टॉक्स पर होली से पहले चढ़ा तेजी का हरा रंग, हुई बंपर खरीदारी

Tata Motors पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से यतिन मोता ने कहा कि आज इस स्टॉक में डीलिंग रूम्स में जोरदारी खरादारी हुई है। टाटा मोटर्स पर डीलर्स की BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें लक्ष्य के रूप में 447-450 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। जबकि इस शेयर में FIIs ने आज शॉर्ट कवरिंग की है

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
HAL के शेयर पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को गिरावट आने पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Rooms Check: रंगों के त्योहार होली से पहले बाजार में हरियाली दिखाई दी यानी कि बाजार में आज तेजी का गहरा हरा रंग देखने को मिला। सेंसेक्स में 500 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल नजर आया। निफ्टी भी 17700 के ऊपर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। जबकि बैंक निफ्टी में जोश कम नजर आया। आज मिडकैप सेगमेंट के शेयर भी हरे निशान में नजर आये। जबकि स्मॉल कैप शेयरों में भी जबरदस्त एक्शन, देखने को मिला। बाजार में आज रियलटी को छोड़ चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। एनर्जी, IT, ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी नजर आई। इसके अलावा आज डीलिंग रूम्स में किन स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा खरीदारी हुई इसकी पड़ताल करने पर पता चला कि आज टाटा मोटर्स और एचएएल के शेयरों में डीलर्स ने सबसे ज्यादा खरीदारी करवाई।

    Tata Motors

    यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलिंग रूम्स में आज इस स्टॉक में जोरदारी खरादारी हुई है। डीलर्स की टाटा मोटर्स पर BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय है। उन्होंने कहा है कि इसमें लक्ष्य के रूप में 447-450 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। जबकि FIIs ने आज शॉर्ट कवरिंग की है। इसमें आज 3.8 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट घटा है।

    Bajaj Finserv के शेयर में आज दिखा 3% का उछाल, जानें क्या रही वजह


    HAL

    दूसरे स्टॉक के बारे में बताते हुए यतिन ने कहा कि आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के स्टॉक में भी खरादारी करने की सलाह डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को इस स्टॉक में गिरावट में खरीदारी करने की सलाह दी है। उनको लगता है कि इसमें लक्ष्य के रूप में 2800-2900 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। वहीं ये शेयर MSCI के मई रिव्यू में इंडेक्स में शामिल हो सकता है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।