Tata Motors CV Share: टाटा मोटर्स सीवी के शेयरों में तूफानी तेजी, ब्रोकरेज फर्मों ने दिया बड़ा टारगेट प्राइस

Tata Motors CV Share: टाटा मोटर्स सीवी का शेयर नवंबर 2025 में लिस्ट हुआ था। अपने 260 रुपये के प्री-लिस्टिंग प्राइस डिस्कवरी लेवल से यह शेयर करीब 59 फीसदी चढ़ चुका है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर पर 'आउटपरफॉर्म' की अपनी रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 527 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 12:27 PM
12 बजे शेयर का प्राइस 4.94 फीसदी की तेजी के साथ 419 रुपये पर चल रहा था।

Tata Motors CV Share: टाटा मोटर्स सीवी के शेयरों को 25 जून को बाजार खुलते ही पंख लग गए। इसकी वजह ब्रोकरेज फर्मों की इस शेयर को लेकर पॉजिटिव राय है। उनका कहना है कि कंपनी को कमर्शियल व्हीकल्स की स्ट्रॉन्ग डिमांड, बाजार में बढ़ती हिस्सेदारी और मार्जिन बढ़ने की संभावनाओं का फायदा मिलेगा। 12 बजे शेयर का प्राइस 4.94 फीसदी की तेजी के साथ 419 रुपये पर चल रहा था।

सीएलएसए ने दिया 527 रुपये का टारगेट प्राइस

टाटा मोटर्स सीवी का शेयर नवंबर 2025 में लिस्ट हुआ था। अपने 260 रुपये के प्री-लिस्टिंग प्राइस डिस्कवरी लेवल से यह शेयर करीब 59 फीसदी चढ़ चुका है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर पर 'आउटपरफॉर्म' की अपनी रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 527 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर मौजूदा प्राइस से करीब 27 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म को घरेलू बाजार में कमर्शियल व्हीकल्स की डिमांड स्ट्रॉन्ग रहने की उम्मीद है।


बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 40 फीसदी पहुंच जाने की उम्मीद

सीएलएसए ने टाटा मोटर्स सीवी की बाजार हिस्सेदारी के टारगेट को 36 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया है। उसका मानना है कि कंपनी का EBITDA मार्जिन डबल डिजिट में बना रह सकता है। उसने कहा है कि कंपनी का नॉन-साइक्लिकल बिजनेस कोर ऑपरेशंस के मुकाबले 1.5 गुना तेजी के साथ बढ़ सकता है। रिटर्न ऑफ कैपिटल एंप्लॉयड (RoCE) भी 30-35 फीसदी रहने की उम्मीद है।

एचएसबीसी ने दी शेयरों को खरीदने की सलाह

HSBC ने भी टाटा मोटर्स सीवी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने शेयर के लिए 490 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि शॉर्ट टर्म में कमर्शियल व्हीकल्स की डिमांड स्ट्रॉन्ग है। लाइट कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट भी रिकवरी फेज में दाखिल होता दिख रहा है। हालांकि, Nomura ने इस शेयर पर अपनी 'न्यूट्रल' राय बनाए रखी है। हालांकि, उसने माना है कि कंपनी के फंडामेंटल्स में इम्प्रूवमेंट हो रहा है।

एबिड्टा मार्जिन डबल डिजिट में रह सकता है

नोमुरा का कहना है कि टाटा मोटर्स सीवी का एबिड्टा मार्जिन डबल डिजिट में रह सकता है। उसने कहा है कि Iveco के प्रस्तावित अधिग्रहण से लंबी अवधि में कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। इस ट्रांजेक्शन के इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पूरा हो जाने की उम्मीद है। टाटा ग्रुप ने अपने ऑटो कारोबार को दो हिस्सों-टाटा मोटर्स पीवी और टाटा मोटर्स सीवी में बांट दिया है।

यह भी पढ़ें: Vedanta Aluminium Share: रॉकेट बन सकते हैं वेदांता एल्युमीनियम के शेयर, ब्रोकरेज फर्मों ने दी है खरीदने की सलाह

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी

24 जून को शेयर बाजारों में अच्छी तेजी दिखी। 12 बजे निफ्टी 0.72 फीसदी यानी 170 अंक चढ़कर 23,994 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.91 फीसदी यानी 700 अंक के उछाल के साथ 76,903 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी 1.56 फीसदी की मजबूती दिखा रहा था। 23 जून को शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।