Tata Motors CV Share: टाटा मोटर्स सीवी के शेयरों को 25 जून को बाजार खुलते ही पंख लग गए। इसकी वजह ब्रोकरेज फर्मों की इस शेयर को लेकर पॉजिटिव राय है। उनका कहना है कि कंपनी को कमर्शियल व्हीकल्स की स्ट्रॉन्ग डिमांड, बाजार में बढ़ती हिस्सेदारी और मार्जिन बढ़ने की संभावनाओं का फायदा मिलेगा। 12 बजे शेयर का प्राइस 4.94 फीसदी की तेजी के साथ 419 रुपये पर चल रहा था।
