Get App

Tata Motors को बाय रेटिंग, राकेश झुनझुनवाला का भी है इसमें निवेश

कंपनी की लग्जरी कार सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस कर रही है। टाटा मोटर्स ने कॉस्ट को कम करने के उपाय भी किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2021 पर 9:07 PM
Tata Motors को बाय रेटिंग, राकेश झुनझुनवाला का भी है इसमें निवेश

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स का शेयर प्राइस एक वर्ष में 15 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। कंपनी को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट में रिकवरी से मदद मिलेगी। इससे लग्जरी कार सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री बढ़ाने पर फोकस कर रही है। जगुआर लैंड रोवर ने 2025 से सभी मॉडल्स को इलेक्ट्रिक बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स के शेयर के लिए 405 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ "बाय" रेटिंग दी है। अभी यह शेयर 350 रुपये के करीब है। इस महीने टाटा मोटर्स के शेयर में लगभग 10 प्रतिशत की तेजी आई है।

शेयर मार्केट के बड़े इनवेस्टर्स में से एक राकेश झुनझुनवाला के पास टाटा मोटर्स में 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है और टाइटन के बाद उनके पास यह सबसे बड़ी शेयर होल्डिंग है।

डेट में कमी

जगुआर लैंड रोवर के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस करने और देश के साथ ही विदेश के बिजनेस में रिकवरी से टाटा मोटर्स को कर्ज कम करने में मदद मिलेगी। इससे कंपनी की कैश पोजिशन में भी सुधार होगा।

कोरोना की दूसरी लहर का टाटा मोटर्स के बिजनेस पर बड़ा असर पड़ा है। मोतीलाल ओसवाल ने बताया, "टाटा मोटर्स को मीडियम एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल की वॉल्यूम में रिकवरी के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, पर्सनल व्हीकल सेगमेंट में अच्छे प्रदर्शन से कंपनी को मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद मिली है। विदेश में कंपनी का बिजनेस भी रिकवरी कर रहा है।"

इसके साथ ही कॉस्ट घटाने की कोशिशों से भी कंपनी को फायदा होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें