Get App

ब्रोकरेज हाउसेज ने इन स्टॉक की रेटिंग में किया फेरबदल, क्या इनमें से कोई है आपके पास

निफ्टी दिन के शिखर से 160 अंक गिरकर 18200 के नीचे आ गया है। Infosys,ITC,Tata Motorsदबाव बना रहे हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2021 पर 8:55 PM
ब्रोकरेज हाउसेज ने इन स्टॉक की रेटिंग में किया फेरबदल, क्या इनमें से कोई है आपके पास

21 अक्टूबर यानी आज के कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। बाजार पर रियल्टी, आईटी और मेटल शेयर दबाव बना रहे हैं। हालांकि बैंकिंग शेयरों में कुछ खरीदारी दिख रही है।

निफ्टी दिन के शिखर से 160 अंक गिरकर  18200 के नीचे आ गया है। Infosys,ITC,Tata Motorsदबाव बना रहे हैं। निफ्टी बैंक आउटपरफॉर्म कर रहा है और ये 350 अंक ऊपर है। लेकिन मिडकैप इंडेक्स में आज भी दबाव कायम है।

बाजार में रियल्टी और सरकारी शेयरों का दम देखने को मिल रहा है। गोदरेज प्रॉपर्टी, प्रेस्टीज, इंडियबुल्स रियल, ब्रिगेड में 3 फीसदी तक की तेजी है। इधर PSU बैंकों में इंडियन बैंक, BOI,PNB,UCO में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

नतीजे के बाद कई शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। STRESSED ASSETS बढ़ने से LIC HOUSING FINANCE 7 फीसदी टूटा है। रेवेन्यू और मार्जिन में दबाव से इंडिया मार्ट में करीब 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अच्छे नतीजों और एसेट कवालिटी सुधरने के बावजूद Can Fin Homes 8 फीसदी  फिसला है।

नतीजों से पहले रिलायंस में मजबूती देखने तो मिली है। Q2 में कंपनी का कंसोलीडेटेड रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 1 लाख 60 हजार करोड़ के पार जा सकता है। वहीं  रिलायंस रिटेल का EBITDA 53 फीसदी बढ़ सकता है। रिलायंस JIO के कारोबार में भी अच्छी ग्रोथ संभव है। बाजार की इस स्थिति में ब्रोकरेज हाउसों ने कुछ शेयरों की रेटिंग में बदलाव किया है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

Jubilant FoodWorks पर Jefferies ने अपनी रेटिंग घटा कर होल्ड कर दी है और इसका लक्ष्य बढ़ाकर 4,100 रुपए कर दिया है।

Tata Motors पर Jefferies ने Buy रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 565 रुपए से बढ़ाकर 625 रुपए कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें