Get App

Tata Motors PV Share Price : फोकस में टाटा मोटर्स PV, शटडाउन के खबरों के बीच करीब 4% टूटा शेयर

Tata Motors PV Share Price : वाहनों के उत्पादन में किसी भी तरह की रुकावट मूल कंपनी टाटा मोटर्स के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। JLR समस्या को हल करने और ग्राहकों तथा ऑपरेशन्स पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए सप्लायर के साथ मिलकर काम कर रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 12:48 PM
Tata Motors PV Share Price : फोकस में टाटा मोटर्स PV, शटडाउन के खबरों के बीच करीब 4% टूटा शेयर
Tata Motors PV Share Price : 2025 में हुए साइबर हमले के चलते भी इस प्लांट में दिक्कतें आई थीं। JLR ने 2 सितंबर, 2025 को बताया था की एक साइबर हमले के बाद उसने अपने ग्लोबल IT सिस्टम बंद कर दिए थे

Tata Motors PV Share Price : टाटा मोटर्स PV में का शेयर आज करीब 4 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा हैं। दरअसल,JLR सोलीहल प्लांट में शटडाउन की खबरें हैं। टाटा मोटर्स PV के JLR सोलीहल प्लांट में 2 हफ्ते के शटडाउन की नौबत क्यों आई, इस पर नजर डालें तो इस प्लांट के कुछ कार लाइन में प्रोडक्शन रुक गया है। पार्ट सप्लाई की दिक्कतों के चलते प्रोडक्शन पर असर पडा है। रेंज रोवर (Range Rover) और रेंज रोवर स्पोर्ट्स (Range Rover Sport) मॉडल्स के उत्पादन पर असर हुआ है। इस प्लांट में 8 अप्रैल तक शटडाउन चलेगा।

यह शटडाउन पहले से ही तय ईस्टर छुट्टियों के शटडाउन के साथ ही होगा। ये दोनों JLR के सबसे अधिक मार्जिन वाले मॉडल्स हैं। इन वाहनों के उत्पादन में किसी भी तरह की रुकावट मूल कंपनी टाटा मोटर्स के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। JLR समस्या को हल करने और ग्राहकों तथा ऑपरेशन्स पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए सप्लायर के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Top Technical Picks: टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे ये शेयर और सेक्टर,इनसे हरगिज न चूके नजर

बताते चलें की 2025 में हुए साइबर हमले के चलते भी इस प्लांट में दिक्कतें आई थीं। JLR ने 2 सितंबर, 2025 को बताया था की एक साइबर हमले के बाद उसने अपने ग्लोबल IT सिस्टम बंद कर दिए थे, जिससे उत्पादन रुक गया था। साइबर हमले के कारण उत्पादन में होने वाले नुकसान से हर हफ़्ते कंपनी को लगभग £50 मिलियन का अनुमानित नुकसान हुआ था। बीमा कवरेज न होने के कारण JLR को £2 बिलियन से अधिक की देनदारियों का सामना करना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें