Tata Motors PV Share Price: 1 जुलाई से महंगी हो रही टाटा मोटर्स की कार, शेयरों ने मनाया जश्न

Tata Motors PV Share Price: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते ने आज मार्केट में रौनक बिखेर दी। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 2% उछल पड़े। इस माहौल में टाटा मोटर्स पीवी ने जब अपनी कारों के भाव में बढ़ोतरी का ऐलान किया तो इसके शेयर चमक उठे। जानिए टाटा मोटर्स की कारें कितनी महंगी होने वाली है

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 3:58 PM
Tata Motors PV के गाड़ियों की कीमतें 1 जुलाई से डेढ़ फीसदी तक बढ़ने वाली है।

Tata Motors PV Share Price: टाटा ग्रुप की पैसेंजर वेईकल इकाई टाटा मोटर्स पीवी के शेयरों ने आज प्राइस हाइक के ऐलान का जश्न मनाया। कंपनी ने तेल से चलने वाली गाड़ियों यानी कि ICE (इंटर्नल कंबस्चन इंजन) वेईकल्स और EVs (इलेक्ट्रिक वेईकल्स) की कीमतें डेढ़ फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बारे में कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी। बढ़ी हुई कीमतें 1 जुलाई से प्रभावी होंगी। इस ऐलान ने टाटा मोटर्स पीवी के शेयरों की चमक बढ़ा दी। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 3.62% की बढ़त के साथ ₹389.40 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.48% उछलकर ₹392.65 तक पहुंच गया था।

कितनी बढ़ रही Tata Motors PV के गाड़ियों की कीमतें

टाटा मोटर्स पीवी ने ऐलान किया है कि वह अपनी गाड़ियों की कीमतें डेढ़ फीसदी तक बढ़ाने वाला है और बढ़ी हुई कीमतें 1 जुलाई से प्रभावी हो जाएगी। कंपनी ने यह फैसला बढ़ती इनपुट लागत और लगातार महंगाई के दबाव के असर को कुछ हद तक कम करने के लिए लिया है। कंपनी ने आगे कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके गाड़ियों की कुल वैल्यू बनी रहे।


कीमतों में यह बदलाव ऑटो इंडस्ट्री में लागत के लगातार बढ़ते दबाव के बीच किया गया है, क्योंकि मैन्युफैक्चरर्स डिमांग और अफोर्डेबिलिटी के बीच संतुलन बनाते हुए अपने मार्जिन को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी पहले ही बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है। मारुति सुजुकी की कारों के दाम 1 जून से ही बढ़ चुके हैं। मारुति सुजुकी ने 1 जून से अपनी कारों की कीमतें ₹30 हजार तक बढ़ाने का ऐलान किया था तो हुंडई मोटर इंडिया की कारें भी 1 जून से महंगी हो चुकी है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

टाटा मोटर्स पीवी के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 3 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹457.04 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 6 महीने में यह 35.64% फिसलकर 30 मार्च 2026 को ₹294.15 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Oil Sensitive Stocks: Indigo समेत ये स्टॉक्स बने रॉकेट, कच्चे तेल की नरमी ने भरा जोश

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।