Get App

Stocks to Buy: 20% उछल सकता है टाटा मोटर्स का शेयर, ब्रोकरेज फर्म InCred ने जताई बड़ी उम्मीद

Tata Motors Shares: ब्रोकरेज फर्म इनक्रीड इक्विटीज (InCred Equities) ने टाटा मोटर्स के शेयरों में करीब 20 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई है। ब्रोकरेज ने कंपनी के कमर्शियल व्हीकल (CV) कारोबार पर कवरेज की शुरुआत करते हुए इसे ‘Add’ रेटिंग दी है और शेयर के लिए 513 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 7:26 PM
Stocks to Buy: 20% उछल सकता है टाटा मोटर्स का शेयर, ब्रोकरेज फर्म InCred ने जताई बड़ी उम्मीद
Tata Motors Shares: इनक्रीड इक्विटीज के मुताबिक, कमर्शियल व्हीकल्स की मांग में सुधार देखने को मिल रहा है

Tata Motors Shares: ब्रोकरेज फर्म इनक्रीड इक्विटीज (InCred Equities) ने टाटा मोटर्स के शेयरों में करीब 20 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई है। ब्रोकरेज ने कंपनी के कमर्शियल व्हीकल (CV) कारोबार पर कवरेज की शुरुआत करते हुए इसे ‘Add’ रेटिंग दी है और शेयर के लिए 513 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

इस बीच टाटा मोटर्स के शेयरों में लगातार 5 दिनों से जारी तेजी के बाद सोमवार 5 जनवरी को मुनाफावसूली देखने को मिली। कंपनी के शेयर एनएसई पर 3.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 427 रुपये के भाव पर बंद हुए। कारोबारी के दौरान यह ₹422.50 के इंट्राडे लो तक भी फिसल गया।

हालांकि, इनक्रेड का मानना है कि मौजूदा कमजोरी के बावजूद कंपनी के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में साइक्लिकल रिकवरी के मजबूत संकेत दिख रहे हैं, जो आगे चलकर शेयर को सपोर्ट दे सकते हैं।

कमर्शियल व्हीकल डिमांड में टर्नअराउंड की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें