Get App

TCS के शेयरों को लेकर बड़ी खबर, बाजार खुलते ही टाटा संस बेचेगी ₹9,120 करोड़ के शेयर, जानें डिटेल

TCS Block Deal: दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में मंगलवार 19 मार्च को शेयर बाजार खुलते ही एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिल सकता है। इस ब्लॉक डील के जरिए टाटा संस (Tata Sons), कंपनी के करीब 2.34 करोड़ शेयर बेच सकती है। ब्लूमबर्ग ने सोमवार 18 मार्च को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 18, 2024 पर 5:05 PM
TCS के शेयरों को लेकर बड़ी खबर, बाजार खुलते ही टाटा संस बेचेगी ₹9,120 करोड़ के शेयर, जानें डिटेल
TCS Block Deal: टाटा संस ने TCS के शेयरों को 4,001 रुपये पर बिक्री के लिए पेश किया है

TCS Block Deal: दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में मंगलवार 19 मार्च को शेयर बाजार खुलते ही एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिल सकता है। इस ब्लॉक डील के जरिए टाटा संस (Tata Sons), कंपनी के करीब 2.34 करोड़ शेयर या अपनी करीब 0.65 फीसदी हिस्सेदारी को बेच सकती है। इस पूरे डील की वैल्यू करीब 9,120 करोड़ रुपये (1.1 अरब डॉलर) हो सकती है। ब्लूमबर्ग ने सोमवार 18 मार्च को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा संस ने TCS के शेयरों को 4,001 रुपये के भाव पर बिक्री के लिए पेश किया है।

यह टीसीएस के मौजूदा भाव से करीब 3.6 फीसदी डिस्काउंट पर है। TCS के सोमवार 18 मार्च को बीएसई पर 1.8 फीसदी गिरकर 4,144.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। दिन के कारोबार के समय यह एक बार 4,254.75 रुपये के भाव तक पहुंचा था।

31 दिसंबर 2023 तक की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, टीसीएस के प्रमोटरों के पास कंपनी की 72.41 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसमें से 72.41 फीसदी हिस्सेदारी टाटा संस के पास है। जबकि बाकी हिस्सेदारी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के पास है। सिटीग्रुप और जेपी मॉर्गन इस प्रस्तावित ब्लॉक डील के लिए ज्वाइंट बुकरनर हैं।

TCS देश की दूसरी सबसे अधिक मूल्यवान-लिस्टेड कंपनी है। इसकी मार्केट वैल्यू 15 लाख करोड़ रुपये है। इससे आगे सिर्फ मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसकी मार्केट वैल्यू 19.47 लाख करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें