Tata Steel Share Price: टाटा स्टील ने T Steel Holdings में किया ₹10,727 करोड़ का निवेश, कर्ज चुकाने में होगा रकम का इस्तेमाल

Tata Steel Share Price: टाटा स्टील लिमिटेड ने कहा कि उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड से 1.24 अरब डॉलर यानी कि लगभग 10,727 करोड़ रुपये में 7.885 करोड़ साधारण इक्विटी शेयर हासिल किये हैं। कंपनी द्वारा किए गए निवेश का उपयोग टाटा स्टील की ऑफशोर सहायक कंपनियों में बाहरी कर्ज चुकाने के लिए किया जायेगा

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 1:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Steel Share Price: टाटा स्टील का शेयर बीएसई पर ₹0.60 या 0.44% की गिरावट के साथ ₹137.05 पर बंद हुए

Tata Steel Share Price: स्टील का कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड (Tata Steel Ltd) ने कहा कि उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड (T Steel Holdings Pte Ltd. (TSHP) से 1.24 अरब डॉलर (लगभग 10,727 करोड़ रुपये) में 7.885 करोड़ साधारण इक्विटी शेयर हासिल किये हैं। कंपनी द्वारा 25 फरवरी, 2025 को किए गए निवेश का उपयोग टाटा स्टील की ऑफशोर सहायक कंपनियों में बाहरी कर्ज चुकाने और टाटा स्टील यूके लिमिटेड TSHP के पुनर्गठन का समर्थन करने के लिए किया जाएगा। ये कंपनी 2006 में सिंगापुर में बनी थी। ये कंपनी विदेशी बिजनेस के लिए टाटा स्टील की होल्डिंग इकाई के रूप में कार्य करती है।

TSHP पहले से ही एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी थी। फिर भी टाटा स्टील ने निवेश के लिए आरबीआई (RBI) की मंजूरी प्राप्त की। इसकी वजह ये है कि यह विदेशी निवेश के लिए स्वचालित मार्ग के तहत 1 अरब डॉलर की वार्षिक सीमा को पार कर गया था।

पिछले हफ्ते भी किया अधिग्रहण


पिछले हफ्ते, टाटा स्टील ने कहा कि उसने 30 करोड़ डॉलर (₹2,603.16 करोड़) में टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड के 191 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।

टाटा स्टील ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "टाटा स्टील ने इसके पहले 20 फरवरी, 2025 को टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड (टीएसएचपी) में 0.157 अमेरिकी डॉलर अंकित मूल्य के 191,08,28,025 साधारण इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है। जिनकी कुल कीमत 30.करोड़ अमेरिकी डॉलर (₹2,603.16 करोड़) है।"

टाटा स्टील ने अपने नतीजे जारी करते हुए ₹295.5 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। जो कि CNBC-TV18 के ₹550 करोड़ के नुकसान के सर्वेक्षण अनुमान की तुलना में एक उल्लेखनीय आश्चर्य रहा है। हालांकि, पिछले वर्ष की इसी तिमाही में शुद्ध मुनाफा ₹522 करोड़ से 43.4% कम हो गया।

Tata Power ने 2028-29 तक असम में शून्य बिजली कटौती और 50,000 नौकरियां देने का किया वादा

कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में ₹334.13 करोड़ के घाटे के मुकाबले ₹126.2 करोड़ का असाधारण घाटा दर्ज किया। ऑपरेशन से रेवन्यू ₹53,648.3 करोड़ रहा, जो कि ₹52,550 करोड़ के अनुमान से अधिक है, लेकिन सालाना आधार पर इसमें 3% की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई पर टाटा स्टील लिमिटेड (Tata Steel Ltd) के शेयर ₹0.60 या 0.44% की गिरावट के साथ ₹137.05 पर बंद हुए। इस स्टॉक का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 184.60 रुपये रहा जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 122.52 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।