Tata Steel Stock Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील के शेयरों में 11 अप्रैल को दिन में 6 प्रतिशत तक की तेजी आई। कारोबार बंद होने पर शेयर लगभग 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 133.45 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने 9 अप्रैल को शेयर बाजारों को बताया था कि सहायक कंपनी टाटा स्टील नीदरलैंड ने एक बड़े पैमाने के ट्रांसफॉरमेशन प्रोग्राम की घोषणा की है। इसका उद्देश्य कंपनी की लॉन्ग टर्म कॉम्पिटीटिवनेस को बढ़ाना और इसके ग्रीन स्टील ट्रांजिशन में तेजी लाना है। कंपनी ने औपचारिक रूप से अपनी सेंट्रल वर्क्स काउंसिल के साथ सलाह-मशवरा शुरू कर दिया है।
