Get App

40% तक गिर सकता है टाटा का यह शेयर, 70% एनालिस्ट्स दे रहे 'बेचने' की सलाह, जानें कारण

Tata Technologie Shares: टाटा ग्रुप की कंपनी, टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर आज 15 जुलाई को हल्की बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान इसमें 2 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। हालांकि ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट के बाद बाजार में इस शेयर को लेकर सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। कंपनी ने सोमवार 14 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 15, 2025 पर 1:13 PM
40% तक गिर सकता है टाटा का यह शेयर, 70% एनालिस्ट्स दे रहे 'बेचने' की सलाह, जानें कारण
Tejas Networks Shares: अपने ऑल-टाइम हाई से यह शेयर करीब 50% नीचे कारोबार कर रहा है

Tata Technologie Shares: टाटा ग्रुप की कंपनी, टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर आज 15 जुलाई को हल्की बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान इसमें 2 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। हालांकि ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट के बाद बाजार में इस शेयर को लेकर सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। कंपनी ने सोमवार 14 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी के रेवेन्यू में उम्मीद से कम गिरावट देखने को मिली, लेकिन मार्जिन अनुमानों से कमजोर रहे।

इसके चलते कई बड़े ब्रोकरेज फर्मों जैसे जेपी मॉर्गन, गोल्डमैन सैक्स, सिटी और ICICI सिक्योरिटी ने इस स्टॉक पर बेयरिश रुख बनाए रखा है। इस शेयर को कवर करने 17 में से 12 एनालिस्ट्स, यानी करीब 70 प्रतिशत एनालिस्ट्स ने इसे 'Sell' (बेचने) की रेटिंग दी है। कुछ ब्रोकरेज ने इसके शेयर में 40% तक गिरावट की संभावना जताई है।

जेपी मॉर्गन ने दी 'अंडरवेट' रेटिंग

जेपी मॉर्गन ने इस शेयर को 'अंडरवेट' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस पहले के 580 रुपये से घटाकर 570 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कंपनी के जून तिमाही के नतीजों को मिलाजुला बताया है और कहा कि रेवेन्यू उसके उम्मीद से अच्छे रहे, लेकिन मार्जिन के मोर्चे पर निराशा देखने को मिली। ब्रोकरेज ने कहा कि जून तिमाही के दौरान डील क्लोजर और रैंप-अप में सुधार दिखा है। क्लाइंट्स कुछ समय की रुकावट के बाद अपने R&D खर्च में फिर से धीरे-धीरे तेजी ला रहे हैं। इसके चलते इस ट्रेंड के आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें