TCS के Q1 नतीजे अनुमान से रहे कमजोर, जानिये स्टॉक पर दिग्गज ब्रोकरेजेस की राय

8 जुलाई को टीसीएस द्वारा पेश किये गये नतीजे में कंपनी का मुनाफा, Doller Revenve और मार्जिन के आंकड़े उम्मीद से कम रहे

अपडेटेड Jul 09, 2021 पर 12:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारतीय और Asia Pacific कारोबार में सुस्ती के चलते TCS के Q1 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे।  कंपनी का मुनाफा, Doller Revenve और मार्जिन के आंकड़े उम्मीद से कम रहे। Management को FY22 में Double Digit Growth की संभावना दिख रही है।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2.6 प्रतिशत घटकर 9008 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9246 करोड़ रुपये रहा था।

    आय पर नजर डालें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही कंपनी की आय 3.9 प्रतिशत बढ़कर 45411 करोड़ रुपये रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 43707 करोड़ रुपये रही थी।

    Brokerages on TCS
     
    CITI की TCS पर राय

    CITI ने TCS पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3220 रुपये से घटाकर 3080 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मजबूत CC रेवेन्यू पर कमजोर भारतीय कारोबार का असर दिखाई दिया है। कंपनी डिमांड का फायदा उठाने की स्थिति में है। इन्होंने इसका FY22-23 का EPS अनुमान 1 प्रतिशत घटाया है। कंपनी का Q1 में रेवेन्यू अनुमान से कम रहा है। हालांकि FY20-23 के EPS के लिहाज से वैल्युएशन महंगा है।

    GOLDMAN SACH की TCS पर राय


    GOLDMAN SACH ने TCS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3853 रुपये से घटाकर 3703 रुपये तय किया है।

    JP MORGAN की TCS पर राय

    JP MORGAN ने TCS पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3680 रुपये तय किया है।

    MACQUARIE की TCS पर राय

    MACQUARIE ने TCS पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3640 रुपये तय किया है।

    UBS की TCS पर राय

    UBS ने TCS पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3345 रुपये तय किया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।