TCS share price : नतीजों के पहले IT दिग्गज TCS के शेयरों में तेजी, जानिए कहां रहेगी बाजार की नजर

TCS share price : दिसंबर तिमाही में भारत के IT सेक्टर को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इसकी एक वजह नए लेबर कोड नियमों का लागू होना भी है। चौथी तिमाही में AI से जुड़ी मांग,करेंसी में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया संकट के कारण डॉलर की बढ़ी हुई मांग IT सेक्टर के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 11:11 AM
Story continues below Advertisement
TCS Q4 Results preview : TCS नतीजों में इस बात पर नजर होगी कि BSNL कॉन्ट्रैक्ट का दूसरा चरण कहां तक पहुंचा है। कंपनी को रुपये की कमजोरी का कितना फायदा मिला है

TCS Q4 Results preview : IT दिग्गज TCS के नतीजों के साथ ही आज से चौथी तिमाही के नतीजों के मौसम का आगाज होने जा रहा है। नतीजों से पहले आज गुरुवार सुबह के शुरुआती कारोबार में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। फिलहाल NSE पर यह शेयर 10.35 बजे के आसपास 4.00 रुपए यानी 0.16 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 2565 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 2,578.20 रुपए है। वहीं, इसका दिन का लो 2,531.10 रुपए है।

यह IT दिग्गज ऐसे समय में अपने नतीजे पेश करने जा रही है,जब ग्लोबल मार्केट अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर से जूझ रहे हैं। TCS के नतीजों के साथ ही चौथी तिमाही के नतीजों की शुरुआत हो रही है। ऐसे में निवेशक बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच मांग के रुझानों से जुड़े संकेतों के लिए कॉर्पोरेट अर्निंग पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

दिसंबर तिमाही में भारत के IT सेक्टर को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इसकी एक वजह नए लेबर कोड नियमों का लागू होना भी है। चौथी तिमाही में,AI से जुड़ी मांग,करेंसी में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया संकट के कारण डॉलर की बढ़ी हुई मांग IT सेक्टर के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है।


TCS: क्या उम्मीद करें?

TCS IT सेक्टर का सबसे बड़ा अंडरपरफॉर्मर रहा है। एक साल में TCS का शेयर 22% टूटा है,जबकि इन्फोसिस सिर्फ 6% गिरा है। TCS का वैल्युएशन इन्फोसिस और HCLTech से भी सस्ता है। TCS अब 15.5 गुना FY28e PE पर ट्रेड कर रहा है। इन्फोसिस 16.5 गुना FY28e PE पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, HCL Tech 17-17.5 गुना FY28e PE पर ट्रेड कर रहा है।

TCS: Q4 अनुमान (QoQ)

चौथी तिमाही में कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 1.5% बढ़कर 761.95 करोड़ डॉलर पर रह सकता है। वहीं, पिछली तिमाही में कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 750.9 करोड़ डॉलर रही था। इस अवधि में कंपनी के कॉन्सटेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ (CC रेवेन्यू ग्रोथ) में 1% की बढ़त संभव (JPM ने 0.6% और Goldman Sachs ने 1.4% की रेंज दी है) है।

Coastal Cloud और ListEngage के सौदों से कंपनी के रेवेन्यू में 30–40 बेसिस प्वाइंट की बढ़त संभव है। वहीं, EBIT तीसरी तिमाही के 25.2% से बढ़कर 25.4% पर आ सकता है। वहीं, मुनाफा 29% बढ़कर 13727 करोड़ रुपए पर रह सकता है जो पिछली तिमाही में 10657 करोड़ रुपए पर रहा था। बता दें कि तीसरी तिमाही के मुनाफे में 3391 करोड़ रुपए के एकमुश्त आइटम का असर देखने को मिला था।

TCS नतीजों में कहां रखें नजर

TCS नतीजों में इस बात पर नजर होगी कि BSNL कॉन्ट्रैक्ट का दूसरा चरण कहां तक पहुंचा है। कंपनी को रुपये की कमजोरी का कितना फायदा मिला है। वित्त वर्ष 2027 के लिए इंटरनेशनल बिजनेस ग्रोथ गाइडेंस कैसी रहती है और कंपनी के सभी वर्टिकल्स पर वेस्ट एशिया संकट का कितना असर पड़ सकता है। AI चैलेंज पर मैनेजमेंट की कमेंट्री में क्या कहा जाता है, इस पर भी बाजार की नजर रहेगी।

 

 

Market view : सीजफायर को लेकर बढ़ा कन्फ्यूजन, कच्चे तेल में फिर आई तेजी, बाजार में अब क्या हो रणनीति?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।