Get App

TCS Shares Price: तिमाही नतीजों के बाद अब क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज फर्म ने दिया नया टारगेट प्राइस

TCS Shares Price: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बुधवार 12 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर रिटेल रिसर्च (Religare Retail Research) का कहना है कि कंपनी के नतीजे उसके अनुमानों के मुताबिक रहे हैं। ब्रोकरेज ने TCS के शेयरों को 'Buy' रेटिंग दी और इसके लिए 3,882 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 13, 2023 पर 10:25 PM
TCS Shares Price: तिमाही नतीजों के बाद अब क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज फर्म ने दिया नया टारगेट प्राइस
TCS के शेयर गुरुवार को 2.60% बढ़कर 3,344.50 रुपये के भाव पर बंद हुए

TCS Shares Price: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बुधवार 12 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर रिटेल रिसर्च (Religare Retail Research) का कहना है कि कंपनी के नतीजे उसके अनुमानों के मुताबिक रहे हैं। ब्रोकरेज ने गुरुवार 13 जुलाई को जारी एक रिपोर्ट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों को 'Buy' रेटिंग दी और इसके लिए 3,882 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया। यह TCS के मौजूदा बाजार भाव से करीब 16.2 फीसदी अधिक है। TCS के शेयर गुरुवार 13 जुलाई को एनएसई पर 2.60 फीसदी बढ़कर 3,344.50 रुपये के भाव पर बंद हुए।

रेलिगेयर रिटेल रिसर्च ने कहा, "टीसीएस का जून तिमाही का नतीजा हमारे अनुमानों के मुताबिक रहा। रुपये के टर्म में, कंपनी का रेवेन्यू तिमााही आधार पर 0.4 फीसदी और सालाना आधार पर 12.6 फीसदी बढ़कर 59,381 करोड़स रुपये रहा। वहीं डॉलर के टर्म में कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 0.4 फीसदी और सालाना आधार पर 6.6 फीसदी बढ़कर 722.6 करोड़ डॉलर रहा। कॉन्स्टैंट करेंसी में तिमाही आधार पर ग्रोथ सपाट रहा, जबकि सालाना आधार पर 7 फीसदी ग्रोथ रहा।"

ब्रोकरेज ने कहा, "भौगोलिक इलाकों की बात करें तो, कॉन्स्टैंट करेंटी के टर्म में कंपनी सबसे अधिक ग्रोथ यूके से 16.1% रही। इसके बाद भारत से 14%, लैटिन अमेरिका से 13.5% और खाड़ी देश से 15.2% से रही। वहीं वर्टिकल में सबसे अधिल 10.1 फीसदी की ग्रोथ लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर सेक्टर से आई, जबकि मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 9.4 फीसदी रही। इसके अलावा BFSI, रिटेल एंड कंज्यूमर, टेक्नोलॉजी और मीडिया सेगमेंट में ग्रोथ क्रमश: 3%, 5.3%, 4.4 और 0.5% रही।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें