Get App

TCS स्टॉक का एक्स-डिविडेंड ट्रेड 19 जनवरी को, शेयरधारकों के लिए कितने लाभांश का हो चुका है ऐलान

TCS का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 8.2 प्रतिशत बढ़कर 11735 करोड़ रुपये रहा। टाटा ग्रुप की कंपनी TCS के बोर्ड ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 9 रुपये के अंतरिम और 18 रुपये के स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस तरह कुल 27 रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दी गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 19, 2024 पर 9:35 AM
TCS स्टॉक का एक्स-डिविडेंड ट्रेड 19 जनवरी को, शेयरधारकों के लिए कितने लाभांश का हो चुका है ऐलान
TCS का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 10,846 करोड़ रुपये रहा।

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर शुक्रवार 19 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाला है। कंपनी ने अपने दिसंबर 2023 तिमाही के नतीजे जारी करते हुए घोषणा की थी कि उसके बोर्ड ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 9 रुपये के अंतरिम और 18 रुपये के स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस तरह कुल 27 रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दी गई है। डिविडेंड के लिए 19 जनवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है।

डिविडेंड, TCS (Tata Consultancy Services) के उन शेयरधारकों को दिया जाएगा, जिनका नाम रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में बेनिफीशियल ओनर्स के तौर पर 19 जनवरी 2024 तक दर्ज होगा। अंतरिम और स्पेशल डिविडेंड एलिजिबिल शेयरहोल्डर्स के खाते में 5 फरवरी 2024 को क्रेडिट किया जाएगा।

नेट प्रॉफिट 8% बढ़ा

TCS का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 8.2 प्रतिशत बढ़कर 11735 करोड़ रुपये रहा। विदेशी मुद्रा में आय बढ़ने और कुल वृद्धि से उसका लाभ बढ़ा है। भारत समेत अन्य उभरते बाजारों में मजबूत डबल डिजिट ग्रोथ के चलते तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू भी 4 प्रतिशत बढ़कर 60,583 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें