Get App

TCS ने एंप्लॉयीज की छंटनी, रीस्ट्रक्चरिंग पर 1135 करोड़ रुपये खर्च किए

टाटा समूह की इस कंपनी ने 9 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि रीस्ट्रक्चरिंग पर खर्च का असर उसके कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट पर पड़ा। नौकरी से हटाए गए एंप्लॉयीज को कंपनी को कंपनसेशन देना पड़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2025 पर 7:30 PM
TCS ने एंप्लॉयीज की छंटनी, रीस्ट्रक्चरिंग पर 1135 करोड़ रुपये खर्च किए
टीसीएस के सीईओ के कृत्तिवासन ने मनीकंट्रोल को करीब दो महीने बताया था कि कंपनी अपने एंप्लॉयीज की संख्या में 2 फीसदी कमी करेगी।

टीसीएस को रीस्ट्रक्चरिंग पर 1,135 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े हैं। कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजों में यह बताया है। उसने कहा है कि इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे रीस्ट्रक्चरिंग पर 1,135 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े हैं। इसकी वजह कई एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाने का कंपनी का फैसला है। कंपनी ने कई एंप्लॉयीज के रोल में भी बदलाव किए हैं। नौकरी से हटाए गए एंप्लॉयीज को कंपनी को कंपनसेशन देना पड़ा। टीसीएस इंडिया की सबसे आईटी कंपनी है।

कंपनी ने 9 अक्टूबर को नतीजों का एलान किया

टाटा समूह की इस कंपनी (TCS) ने 9 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि रीस्ट्रक्चरिंग पर खर्च का असर उसके कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट पर पड़ा। यह मामूली वृद्धि के साथ 12,075 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने इस खर्च को एक्सेप्शनल आइटम बताया है। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 65,799 करोड़ रुपये रहा। यह जून तिमाही के मुकाबले 3.7 फीसदी ज्यादा है। कंस्टैंट करेंसी के लिहाज से यह 0.8 फीसदी ग्रोथ है। यह एनालिस्ट्स के अनुमान के मुकाबले थोड़ी कम है। सीएनबीसीटीवी-18 के पोल में कंपनी का प्रॉफिट 12,528.3 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था। रेवेन्यू 65,114 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

कंपनी के सीईओ ने 2 महीने पहले बताया था छंटनी का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें