TCS Q2 results : देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी (TCS ) ने वित्त वर्ष 2025-26 के दूसरी तिमाही के कंसोसीडेटेड नतीजे जारी कर दिए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 12,075 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 12,528 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं, पिछली तिमाही में कंपनी को 12,760 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
इस अवधि में कंपनी की कंसो आय 65,799 करोड़ रुपए रही है। हालांकि इसके 65,114 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान थी। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी की आय 63,437 करोड़ रुपए रही है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 1.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली हैं। वहीं, इसकी आय में तिमाही आधार पर 3.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
दूसरी तिमाही में कंपनी की EBIT 16,565 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि, इसके 16,103 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। वहीं, पिछली तिमाही में कंपनी का EBIT 15,514 करोड़ रुपए था।
इस अवधि में कंपनी का EBIT मार्जिन 25.2% पर रहा है। हालांकि, इसके 24.7 फीसदी पर रहने का अनुमान था। वहीं, पिछली तिमाही में कंपनी का EBIT मार्जिन 24.5 फीसदी रहा था।
सितंबर तिमाही में कंपनी की CC रेवेन्यू ग्रोथ 0.3 फीसदी के अनुमान के मुकाबले 0.8 फीसदी पर रही है। वहीं, पिछली तिमाही में ये आंकड़ा -3.3 फीसदी पर रहा था। दूसरी तिमाही में कंपनी का रिस्ट्रक्चरिंग एक्सपेंस 1,135 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) 1,000 करोड़ डॉलर पर रही है।
11 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी एलान
TCS ने 11 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम लाभांश भी घोषित किया है। इसकी रिकॉर्ड तिथि 15 अक्टूबर तथा भुगतान तिथि 4 नवंबर है।