TCS Q2 Results: टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 30 सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंसोलिडिटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 1.4% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह ₹12,075 करोड़ रहा, जो मार्केट अनुमान से थोड़ा कम है। CNBC TV18 के सर्वे के मुताबिक TCS का प्रॉफिट ₹12,528.3 करोड़ और रेवेन्यू ₹65,114 करोड़ रहने का अनुमान था। TCS ने दूसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है।
TCS का इस तिमाही का रेवेन्यू ₹65,799 करोड़ रहा, जो पिछले तिमाही की तुलना में 3.7% और स्थिर करेंसी में 0.8% की बढ़त दर्शाता है। ऑपरेटिंग मार्जिन 25.2% पर 70 बेसिस पॉइंट्स बढ़ गया, जबकि नेट मार्जिन 19.6% तक सुधार हुआ। नेट इनकम ₹12,904 करोड़ रही। ऑपरेशंस से कैश फ्लो नेट इनकम का 110% रहा।
TCS ने प्रति शेयर ₹11 का डिविडेंड घोषित किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 15 अक्टूबर 2025 है। निवेशकों को डिविडेंड का लाभ पाने के लिए रिकॉर्ड डेट तक TCS का शेयरहोल्डर बनना होगा। डिविडेंड पेमेंट की तारीख 4 नवंबर 2025 तय की गई है। TCS का शेयर रिजल्ट के ऐलान से पहले गुरुवार को 1.09% की बढ़त के साथ 3,060.20 रुपये पर बंद हुए।
AI-ड्रिवेन स्ट्रैटेजी और नई पहल
TCS ने कहा कि वह दुनिया की सबसे बड़ी AI-ड्रिवेन टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी बनने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने कई रणनीतिक निवेशों की घोषणा की। जैसे कि भारत में 1 GW क्षमता वाला AI डेटा सेंटर बनाने के लिए नई बिजनेस एंटिटी और Salesforce-फोकस्ड कंपनी ListEngage का अधिग्रहण।
CEO और MD K. Krithivasan ने कहा, 'हम दुनिया की सबसे बड़ी AI-संचालित टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी बनने की यात्रा पर हैं।' उन्होंने बताया कि AI इन्फ्रास्ट्रक्चर पहल TCS की लॉन्ग टर्म प्रतिबद्धता को बताती है। इसके अलावा, कंपनी ने दुनिया का सबसे बड़ा 'Ideate and Build with AI' हैकथॉन लॉन्च किया। इसमें 2.75 लाख कर्मचारी शामिल हुए, ताकि कंपनी में 'AI-फर्स्ट' कल्चर एम्बेड किया जा सके।
सेगमेंट और मार्केट प्रदर्शन
वर्टिकल्स में ग्रोथ व्यापक रही। लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर में 3.4% की तिमाही आधार पर करेंसी ग्रोथ हुई। BFSI में 1.1%, मैन्युफैक्चरिंग में 1.6%, और CMI में 0.8% की बढ़त रही। क्षेत्रीय बाजारों में हल्की गिरावट देखी गई।
भौगोलिक तौर पर, भारत सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में रहा, 4% तिमाही आधार पर ग्रोथ के साथ। मध्य पूर्व और अफ्रीका में 5.9% बढ़त हुई, जबकि कॉन्टिनेंटल यूरोप में 1.4% सुधार हुआ।
कंपनी ने तिमाही के लिए कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) $10 बिलियन दर्ज की, जिसमें कई बड़े डील्स शामिल थे। प्रमुख डील्स में शामिल हैं:
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।