TCS का शेयर 52 सप्ताह के हाई के करीब पहुंचा, एनालिस्ट्स को तेजी की उम्मीद

कंपनी का प्रॉफिट और रेवेन्यू पिछले तीन क्वार्टर्स के लिए प्रत्येक क्वार्टर में बढ़ा है। इसके एनुअल नेट प्रॉफिट में भी पिछले दो वर्षों से सुधार हो रहा है

अपडेटेड Jun 18, 2021 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement

देश की अधिकतर IT कंपनियों के स्टॉक्स ने पिछले वर्ष से अच्छा रिटर्न दिया है। कोरोना वायरस के कारण इन कंपनियों के लिए में तेजी आई है क्योंकि लॉकडाउन से टेक्नोलॉजी पर निर्भरता बढ़ी है। अमेरिकी इकोनॉमी में रिकवरी और रुपये में कमजोरी से भी इस सेक्टर को फायदा मिला है।

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के लिए भी संभावना बढ़ी है। इसका स्टॉक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक चढ़कर 3,357.85 रुपये पर पहुंच गया, जो इसके 3,358.80 रुपये के 52 सप्ताह के हाई से कुछ ही दूर था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट आई और यह नीचे गिर गया।

TCS ने पिछले वर्ष भी बेंचमार्क सेंसेक्स को पीछे छोड़ा था। इसके स्टॉक के 17 जून के क्लोजिंग प्राइस के अनुसार, इसने पिछले वर्ष BSE पर 16 प्रतिशत की तेजी दर्ज की।

हाल ही में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा था कि TCS के शेयर ने 2004 में लिस्टिंग के बाद से 3,000 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया था।

संजीव भसीन ने कहा जुलाई के पहले हफ्ते में निफ्टी छू सकता है 16000 का स्तर, इन शेयर्स में करें निवेश

कंपनी के CEO राजेश गोपीनाथन ने बताया कि TCS को टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, डेटा और एनालिटिक्स के इस्तेमाल से बिजनेस मॉडल्स में इनोवेशन लाने और क्लाउड इकोसिस्टम से अधिक डिमांड मिल रही है।

TCS का प्रॉफिट और रेवेन्यू पिछले तीन क्वार्टर्स में प्रत्येक क्वार्टर के लिए बढ़ा है। इसके एनुअल नेट प्रॉफिट में पिछले दो वर्षों से सुधार हो रहा है।


इस स्टॉक को लेकर एनालिस्ट्स पॉजिटिव हैं और उनका कहना है कि इसमें और तेजी आ सकती है।

CapitalVia Global Research के रिसर्च हेड, आशीष बिस्वास को BFSI वर्टिकल के अगले दो वर्षों में ऑटोमेशन में इनवेस्टमेंट बढ़ाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 1.30 प्रतिशत बढ़कर 25.9 प्रतिशत पर पहुंच सकता है। इसे आउटसोर्सिंग बढ़ाने, अधिक यूटिलाइजेशन, कम एट्रीशन और करेंसी मिक्स बेहतर रहने से मदद मिलेगी। मैनेजमेंट को फाइनेंशियल ईयर 2022 में डबल डिजिट में ग्रोथ की उम्मीद है।"

Trade Spotlight:रेडिको खेतान, टाटा कंज्यूमर और एपीएल अपोलो में अब क्या हो निवेश रणनीति

बिस्वास ने इस स्टॉक को 3,740 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।

HDFC Securities के रिटल रिसर्च के डिप्टी हेड, देवर्श वकील ने भी इस स्टॉक को 3,740 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से IT सॉल्यूशंस की डिमांड बढ़ी है और इससे TCS जैसी कंपनियों के लिए बिजनेस के अच्छे मौके बनेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।