Get App

TCS 12 जनवरी को जारी करेगी Q3 नतीजे, डिविडेंड पर भी होगा फैसला; रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी तय

TCS Q3 Results: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बताया कि वह आगामी 12 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। इसके साथ ही शेयर मार्केट में इसी दिन से Q3 अर्निंग सीजन की भी शुरुआत हो जाएगी। TCS ने बुधवार 12 दिसंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सोमवार 12 जनवरी 2026 को एक बैठक होगी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 11:14 AM
TCS 12 जनवरी को जारी करेगी Q3 नतीजे, डिविडेंड पर भी होगा फैसला; रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी तय
TCS Results: इससे पहले सितंबर तिमाही में TCS का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था

TCS Q3 Results: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बताया कि वह आगामी 12 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। इसके साथ ही शेयर मार्केट में इसी दिन से Q3 अर्निंग सीजन की भी शुरुआत हो जाएगी। TCS ने बुधवार 12 दिसंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सोमवार 12 जनवरी 2026 को एक बैठक होगी।

इस बैठक में कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी देगी। साथ ही, 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीने की अवधि के परिणामों पर भी विचार किया जाएगा।

तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर भी फैसला

शेयर बादारों को दी गई जानकारी के मुताबिक, बोर्ड इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड के भुगतान पर भी फैसला लेगा। डिविडेंड के लिए योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के उद्देश्य से कंपनी ने शनिवार, 17 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। TCS इससे पहले दूसरी तिमाही में 11 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित कर चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें