BSE की बजाय NSE पर करें ट्रेडिंग, इस कारण ब्रोकरेज ने कहा ऐसा

इक्विटी मार्केट में शेयरों का कारोबार वह जिस एक्सचेंज पर लिस्ट हैं, उस पर होता है। SME को छोड़ बाकी कंपनियों के शेयर अमूमन BSE और NSE दोनों एक्सचेंजों पर होता है और अपनी सुविधा और भाव के मुताबिक किसी भी एक्सचेंज पर ट्रेडिंग कर सकते हैं। हालांकि आज ऐसा हो गया कि बीएसई की बजाय एनएसई पर ही ट्रेडिंग करनी पड़ी। जानिए क्या दिक्कत आ रही है?

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज के मुताबिक तकनीकी खामी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडर्स को लॉग इन करने और ट्रेड प्लेस करने में दिक्कत आई।

इक्विटी मार्केट में शेयरों का कारोबार वह जिस एक्सचेंज पर लिस्ट हैं, उस पर होता है। SME को छोड़ बाकी कंपनियों के शेयर अमूमन BSE और NSE दोनों एक्सचेंजों पर होता है और अपनी सुविधा और भाव के मुताबिक किसी भी एक्सचेंज पर ट्रेडिंग कर सकते हैं। हालांकि आज ऐसा हो गया कि बीएसई की बजाय एनएसई पर ही ट्रेडिंग करनी पड़ी। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने आज सुबह अपने क्लाइंट्स को सूचना दिया कि BSE पर ट्रेड प्लेस करने में दिक्कत आ रही है तो इसकी बजाय NSE पर आज कारोबार करें। ब्रोकरेज के मुताबिक एनएसई पर एकदम चंगा कारोबार हो रहा है।

BSE पर क्या आई दिक्कत

ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक तकनीकी खामी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडर्स को लॉग इन करने और ट्रेड प्लेस करने में दिक्कत आई। दो बड़े ब्रोकरेज हाउस ने इसकी पुष्टि की कि बीएसई के इक्विटी एक्सचेंज पर लॉग इन में दिक्कतें हो रही हैं और यह तकनीकी खामी एक्सचेंज की तरफ से है। ICICI डायरेक्ट का कहना है कि इस मामले में BSE की टीम के साथ मिलकर काम किया जा रहा है और जब यह सही हो जाएगा तो क्लाइंट्स को जानकारी भेज दी जाएगी। इस मामले में जब बीएसई प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने न तो इसकी पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया।


Vedanta Share Price: रेटिंग में कटौती से दबाव, शेयर हुए धड़ाम

आज मार्केट का क्या है हाल

घरेलू मार्केट में आज काफी उतार-चढ़ाव है। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही रेड जोन और ग्रीन जोन में झूल रहे हैं। मार्केट को आज बैंकिंग शेयरों का अच्छा सहारा मिल रहा है लेकिन आईटी शेयर इसे लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी जहोद्दजद्द में दोनों इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स कभी रेड जोन में आ रहे हैं तो कभी ग्रीन जोन में। सेंसेक्स 66500 और निफ्टी 19800 के ऊपर-नीचे घूम रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।