सैमसंग गैलेक्सी J8 6 इंच के सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें HD+ रेजॉल्यूशन के साथ 18:9 रेशियो वाला इनफिनिटी डिस्पेल दिया गया है। परफॉरमेंस के लिए फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 और 4 जीबी रैम के कॉम्बिनेशन पर काम करता है। स्टोरेज के लिए 64 जीबी स्टोरेज है जिसे एक्सपैंड भी किया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो से लैस है और गेमिंग के लिए Adreno 506 दिया गया है। गैलेक्सी J8 16+5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा है जो सेल्फी फ्लैश के साथ आता है। 3500mAh की बैटरी के साथ आने वाला ये फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और इसकी कीमत है 18,990 रुपये।
गैलेक्सी J8 की बिल्ट क्वॉलिटी बजट के हिसाब से ठीक बैठती है। फोन में प्लास्टिक बॉडी जरूर दी गई है लेकिन ये स्टर्डी और ड्यूरेबल है। फोन शुरुआत में थोड़ा ब्रॉड जरूर लगता है लेकिन कुछ वक्त तक इस्तेमाल करने पर आदत पड़ जाती है। लेकिन हां, इसे एक हाथ से इस्तेमाल तो नहीं कर पाएंगे।
अब आते हैं परफॉर्मेंस पर। स्नैपड्रेगन 450 नॉर्मल यूसेज के लिए तो ठीक है लेकिन हेवी गेमिंग या कई सारे ऐप्स को एक साथ हैंडल नहीं कर पाता और यहां लैग नजर आता है। फोन को दूसरों से अलग बनाने के लिए इसमें कई फीचर जरूर जोड़े हैं, जैसे चैट ओवर वीडियो। इससे वीडियो को बिना पॉज किए आप मेसेजेस का रिप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ वन हैंड मोड, डुअल मेसेंजर जैसे फीचर भी मौजूद हैं।
फोन का कैमरा कई सारे मोड्स से लैस है। नाइट, पैनोरामा, ब्यूटी, कन्टिन्युअस शॉट और स्पोर्ट्स जैसे मोड फोन में दिए गए हैं। फोटो में बोकेह इफेक्ट देने के लिए लाइव फोकस मोड है और इसके लिए फोन डेप्थ सेंसिंग के लिए सेकेंडरी लेंस का इस्तेमाल करता है। इस मोड में रिजल्ट अच्छे आते हैं लेकिन परफेक्शन एक्सपेक्ट मत किजिएगा। सेल्फी कैमरा के पोट्रेट मोड में भी कुछ ऐसे ही रिजल्ट मिलते हैं। फोटो को मजेदार बनाने के लिए कई सारे स्टिकर भी दिए गए हैं। लो-लाइट के लिए फ्लैश या प्रो मोड इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कम रोशनी में फोटो ग्रेनी आती हैं।
फोन को अनलॉक करने के लिए रियर पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर काफी फास्ट और एक्यूरेट है। फोन की बैटरी इसका प्लस प्वाइंट है। ये बैटरी मिडियम से हेवी यूसेज पर भी ऑल्मोस्ट पूरा दिन चल जाती है। हालांकि इसे चार्ज करने के लिए माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है और फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे लगते हैं। ऑडियो के लिए फोन में नीचे की तरफ 3.5 एमएम ऑडियो जैक है और साइड में स्पीकर दिए गए हैं। स्पीकर का ऑडियो क्लियर तो है लेकिन ज्यादा लाउड नहीं है तो इसे आउटडोर इस्तेमाल करने में परेशानी होती है।