Tech Mahindra देगी ₹15 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर; 11 साल बाद बांटने जा रही बोनस शेयर

Tech Mahindra के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1788 रुपये है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 15 रुपये का अंतरिम और 36 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। बोनस शेयर आखिरी बार साल 2015 में बांटे थे

अपडेटेड Oct 18, 2026 पर 1:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tech Mahindra अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट 13 नवंबर तक कर देगी।

IT कंपनी टेक महिंद्रा ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड और 11 साल बाद अब बोनस शेयरों की भी घोषणा की है। पहले बात करते हैं डिविडेंड की। कंपनी 15 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

डिविडेंड का पेमेंट 13 नवंबर तक कर दिया जाएगा। टेक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 15 रुपये का अंतरिम और 36 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 34.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

बोनस इश्यू की डिटेल


कंपनी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने वाली है। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। इस कॉरपोरेट एक्शन के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा आगे चलकर की जाएगी। इससे पहले कंपनी ने साल 2015 में बोनस शेयर बांटे थे। उस वक्त भी शेयरहोल्डर्स को एक मौजूदा शेयर पर एक नया शेयर बोनस के तौर पर मिला था।

Q2 में कैसा रहा Tech Mahindra का बिजनेस

टेक महिंद्रा का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 32.74 प्रतिशत बढ़कर 1,585.6 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 15.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,180.2 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को नए सौदों से कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू के आधार पर 102.3 करोड़ डॉलर के बिजनेस मिले। यह आंकड़ा एक साल पहले की तुलना में 25.4 प्रतिशत अधिक है।

शेयर एक सप्ताह में 20 प्रतिशत मजबूत

टेक महिंद्रा के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1788 रुपये है। शेयर एक सप्ताह में लगभग 20 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में कीमत 50 प्रतिशत मजबूत हुई है। कंपनी का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,850 रुपये और एडजस्टेड लो 1,304.25 रुपये है। सितंबर तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद HSBC ने शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 1,800 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

Stock Split: एक साल में 200% और 5 साल में 5000% चढ़ा शेयर, अब 10 टुकड़ों में बंटेगा; रिकॉर्ड डेट 19 अक्टूबर

CLSA ने 'होल्ड' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 1,494 रुपये प्रति शेयर तय किया है। नोमुरा ने टेक महिंद्रा के स्टॉक पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है। नुवामा ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और 1,950 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टॉक के लिए 'ऐड' रेटिंग और 1,775 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ICICI Securities ने 'होल्ड' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 1590 रुपये प्रति शेयर रखा है। मोतीलाल ओसवाल ने 'बाय' रेटिंग के साथ 1950 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।