Get App

Tech Mahindra देगी ₹15 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर; 11 साल बाद बांटने जा रही बोनस शेयर

Tech Mahindra के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1788 रुपये है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 15 रुपये का अंतरिम और 36 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। बोनस शेयर आखिरी बार साल 2015 में बांटे थे

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 18, 2026 पर 1:18 PM
Tech Mahindra देगी ₹15 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर; 11 साल बाद बांटने जा रही बोनस शेयर
Tech Mahindra अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट 13 नवंबर तक कर देगी।

IT कंपनी टेक महिंद्रा ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड और 11 साल बाद अब बोनस शेयरों की भी घोषणा की है। पहले बात करते हैं डिविडेंड की। कंपनी 15 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

डिविडेंड का पेमेंट 13 नवंबर तक कर दिया जाएगा। टेक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 15 रुपये का अंतरिम और 36 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 34.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

बोनस इश्यू की डिटेल

कंपनी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने वाली है। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। इस कॉरपोरेट एक्शन के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा आगे चलकर की जाएगी। इससे पहले कंपनी ने साल 2015 में बोनस शेयर बांटे थे। उस वक्त भी शेयरहोल्डर्स को एक मौजूदा शेयर पर एक नया शेयर बोनस के तौर पर मिला था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें