Get App

Tech Mahindra के शेयरों में 7% तक की बड़ी गिरावट, ब्रोकरेज फर्म ने भी घटाई रेटिंग

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने इस स्टॉक की रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है। इसके साथ ही टारगेट प्राइस को भी पहले से घटाकर कम कर दिया गया है। यही वजह है कि आज टेक महिंद्रा के शेयरों में बड़ी गिरावट हुई है। इस स्टॉक की रेटिंग को "Sell" से घटाकर "Neutral" कर दिया गया है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 17, 2023 पर 1:54 PM
Tech Mahindra के शेयरों में 7% तक की बड़ी गिरावट, ब्रोकरेज फर्म ने भी घटाई रेटिंग
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में आज 17 अप्रैल को 7 फीसदी तक की बड़ी गिरावट देखी गई।

Tech Mahindra Share Price : आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में आज 17 अप्रैल को 7 फीसदी तक की बड़ी गिरावट देखी गई। हालांकि, इस समय यह शेयर NSE पर 5.30 फीसदी गिरकर 1,029.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने इस स्टॉक की रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है। इसके साथ ही टारगेट प्राइस को भी पहले से घटाकर कम कर दिया गया है। यही वजह है कि आज टेक महिंद्रा के शेयरों में बड़ी गिरावट हुई है।

ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म Citi ने इस स्टॉक को "Sell" रेटिंग दी है जबकि पहले "Neutral" रेटिंग दी गई थी। इसके अलावा, टारगेट प्राइस को भी 1,100 रुपये से घटाकर 955 रुपये किया गया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि टेक महिंद्रा को डाउनग्रेड करने की एक बड़ी वजह इसके कम्युनिकेशन वर्टिकल में ग्रोथ में कमी की आशंका है। यह कंपनी के राजस्व का लगभग 40 प्रतिशत है। इसके साथ ही हाल के डेटा प्वाइंट्स और टिप्पणियों ने भी चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे Citi को सावधानी बरतनी पड़ रही है।

ब्रोकरेज ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा कि निकट अवधि में कुछ चुनौतियां हैं। ऑपरेटिंग डिलीवरेज से आम सहमति की उम्मीदों की तुलना में कम मार्जिन हो सकता है। लीडरशिप में बदलाव से जुड़े कुछ पॉजिटिव पहलू हैं, लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें