Tech Mahindra Share Price: महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) की आईटी सर्विसेज और कंसल्टिंग कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में सितंबर तिमाही के नतीजे के बाद आज तेजी दिख रही है। हालांकि चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर के नतीजे पर ब्रोकरेज का रुझान मिला-जुला दिख रहा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 61.6 फीसदी और रेवेन्यू 2 फीसदी गिर गया। ब्रोकरेज के मुताबिक ऐसे नतीजे के आसार तो थे और अभी इस तिमाही भी खास सुधार के आसार नहीं हैं।
