IT कंपनी टेक महिंद्रा के शेयरों में 17 जुलाई को अच्छी तेजी है। दिन में शेयर BSE पर पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तक चढ़कर 1585.60 रुपये के हाई तक गया। बाद में करीब 4 प्रतिशत बढ़त के साथ 1570.50 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.54 लाख करोड़ रुपये के करीब है। अच्छे तिमाही नतीजों के चलते शेयर खरीद बढ़ी है। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 28.4 प्रतिशत बढ़कर 1465.1 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 1140.6 करोड़ रुपये था।
