Technical View: लगातार तीन दिनों तक सीमित दायरे में कारोबार करने के बीच निफ्टी 22,500 के ऊपर बना रहा। 27 फरवरी को मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार सपाट बंद हुआ। एक्सपर्ट्स ने कहा कि मंदड़िये अभी भी मजबूत स्थिति में हैं। ये "रैली पर बिकवाली" की रणनीति जारी रखने का संकेत है। जब तक इंडेक्स 22,500 से ऊपर बना रहता है, 22,720 की ओर रिवर्सल संभव है। यदि यह गैप भर जाता है, तो 22,800-22,900 का स्तर नजर रखनी चाहिए। हालाँकि, 22,500 से नीचे ब्रेक आने पर 22,400-22,350 जोन प्रमुख सपोर्ट स्तर होगा। निफ्टी 22,567 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 22,613 तक चढ़ गया। लेकिन तुरंत इसने इस बढ़त को गंवा दिया। उसके बाक शेष सत्र के लिए ये रेंजबाउंड रहा। इंडेक्स 2.5 अंक नीचे 22,545 पर बंद हुआ।
