Technical View: शूटिंग स्टार पैटर्न का बनना निफ्टी, बैंक निफ्टी में कमजोरी का संकेत, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Technical View: निफ्टी 25 अप्रैल को 200 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से नीचे आ गया। यह मई सीरीज की कमजोर शुरुआत को दर्शाता है। हालांकि इसका समग्र रुझान अभी भी सकारात्मक बना हुआ है। निफ्टी 50 और बैंक निफ्टी दोनों ने वीकली चार्ट पर शूटिंग स्टार पैटर्न बनाया। दोनों इंडेक्सेस ने एक बेयरिश रिवर्सल पैटर्न बनाते हुए और बढ़ते VIX के साथ मिलकर आगे सावधानी बरतने का संकेत दिया है

अपडेटेड Apr 26, 2025 पर 1:58 PM
Story continues below Advertisement
Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा कि बैंक निफ्टी में 54,175 से नीचे का स्तर टूटना और वहां क्लोजिंग होने से नए सिरे से बिकवाली दिख सकती है। ऐसा होने पर ये 53,700 की ओर फिसल सकता है

Technical View: निफ्टी 50 ने लगातार दूसरे सत्र में अपनी गिरावट को और बढ़ाया। इंडेक्स 25 अप्रैल को 200 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से नीचे आ गया। यह मई सीरीज की कमजोर शुरुआत को दर्शाता है। हालांकि इसका समग्र रुझान अभी भी सकारात्मक बना हुआ है। निफ्टी 50 और बैंक निफ्टी दोनों ने वीकली चार्ट पर शूटिंग स्टार पैटर्न बनाया। दोनों इंडेक्सेस ने एक बेयरिश रिवर्सल पैटर्न बनाते हुए और बढ़ते VIX के साथ मिलकर आगे सावधानी बरतने का संकेत दे दिया है। अगले सत्र में होने वाले ट्रेड से इस ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न की पुष्टि हो सकेगी।

तब तक, निफ्टी में 23,800-23,700 का जोन एक प्रमुख सपोर्ट स्तर के रूप में कार्य करने की उम्मीद है। यदि इंडेक्स निर्णायक रूप से इससे नीचे टूट जाता है, तो बिक्री दबाव इंडेक्स को 23,400 (200-दिवसीय ईएमए) तक नीचे ले जा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऊपर की ओर रेजिस्टेंस 24,300-24,500 के जोन में देखने को मिल सकता है।

निफ्टी शुक्रवार को 24,289 पर खुला और 24,365 तक चढ़ गया जो कि उम्मीदों के अनुरूप रहा। लेकिन लंबे समय तक इस बढ़त को बनाए रखने में नाकामयाब रहा। इंडेक्स ने मोमेंटम गंवा दिया। निफ्टी 207 अंक (0.86%) नीचे 24,039 पर बंद हुआ। इससे डेली चार्ट पर लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। ये पैटर्न कमजोरी का संकेत दे रहा है। हालांकि निचले स्तरों पर कुछ बाईंग इंटरेस्ट देखने को मिला।


सोमवार 28 अप्रैल को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

इस सप्ताह के दौरान इंडेक्स में 0.8% की वृद्धि हुई। इसमें वीकली टाइम फ्रेम पर शूटिंग स्टार पैटर्न बना। ये पैटर्न अस्थायी कमजोरी को दर्शा रहा है। इसलिए कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का मानना ​​है कि जब तक बाजार 24,100 से नीचे रहेगा। तब तक इसमें करेक्शन की लहर जारी रहने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि बाजार में गिरावट की स्थिति में निफ्टी 23,800 तक फिसल सकता है। इसके आगे और गिरावट आने पर इंडेक्स 23,700 तक लुढ़क सकता है। इसके विपरीत, 24,100 से ऊपर का ब्रेक बाजार के सेंटीमेंट्स को बदल सकता है। उनके अनुसार, यदि बाजार इस स्तर को पार करता है, तो इंडेक्स में 24,400-24,500 की ओर रैली देखने को मिल सकती है।

सोमवार 28 अप्रैल को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

बैंक निफ्टी में लगातार तीसरे सत्र में बिकवाली का दबाव देखा गया। इससे इंडेक्स 537 अंक (0.97%) गिरकर 54,664 पर आ गया। इसने डेली चार्ट पर लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जबकि वीकली स्केल पर एक शूटिंग स्टार पैटर्न बना। ये पैटर्न बुल्स के लिए सावधानी का संकेत दे रहा था। सप्ताह के दौरान इंडेक्स में 0.7% की बढ़त रही।

Lakshmishree Investments के अंशुल जैन के अनुसार, शुक्रवार का 54,176 का निचला स्तर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर बन रहा है। उन्होंने कहा, "बैंक निफ्टी में 54,175 से नीचे का स्तर टूटना और वहां क्लोजिंग होने से नए सिरे से बिकवाली को बढ़ावा मिल सकता है। ऐसा होने पर इसके 53,700 की ओर तत्काल गिरावट की आशंका है।"

इसके विपरीत, 54,175 से ऊपर की चाल इंडेक्स को एक फ्रेश ऑल टाइम हाई की ओर ले जा सकती है। हालांकि शुक्रवार को कैंडल में दिखी कमजोरी को देखते हुए ऐसा होने की उम्मीद कम लगती है। ये तेजी की स्ट्रेंथ के कम होने का संकेत दे रहा है।

इस बीच, डर का पैमाना यानी कि इंडिया VIX, लगातार तीसरे दिन अपनी ऊपर की ओर की गति को बढ़ाता नजर आया। ये 17 से ऊपर चढ़ गया। इससे संकेत मिलता है कि तेजड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है। इंडिया विक्स 5.58% बढ़कर 17.16 के स्तर पर पहुंच गया।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।